Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर श्रावणी मेला :  प्रसाद की कीमतें निर्धारित, गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

Deoghar :   राजकीय श्रावणी मेला 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है, जो 9 अगस्त तक चलेगा. श्रावणी मेला के सफल आयोजन को लेकर देवघर जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में है. उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने आगंतुक श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर कई जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

 

निर्धारित कीमत से अधिक लेने पर होगी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने प्रसाद सामग्रियों की गुणवत्ता व कीमतों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से पेड़ा, चूड़ा और ईलायची दाना की दरें निर्धारित कर दी हैं. दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी निर्धारित दर से अधिक राशि नहीं वसूलेगा. यदि कोई विक्रेता ऐसा करता पाया जाता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं. वहीं आम लोगों और श्रद्धालुओं से भी अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तुरंत प्रशासन को दें. 

 

बाबाधाम से श्रद्धालु ले जाते हैं प्रसाद

बता दें कि बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण के बाद श्रद्धालु प्रसाद के रूप में पेड़ा, चूड़ा एवं इलायची दाना खरीदकर अपने साथ ले जाते हैं. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने इन खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच के साथ-साथ इनके मूल्य पर भी नियंत्रण रखने का निर्णय लिया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. 

 

प्रसाद की निर्धारित दरें इस प्रकार हैं :

पेड़ा : 

  • 800 ग्राम खोवा और  200 ग्राम चीनी :  400 रुपये प्रति किलो
  •  700 ग्राम खोवा और 300 ग्राम चीनी :  360 रुपये प्रति किलो 

चुड़ा :

  • रायपुर चुड़ा : 5000 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल,  80 रूपये प्रतिकिलो
  • वर्द्धमान चुड़ा : 4800 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल, 60 रूपये प्रतिकिलो

ईलायची दाना :

  • 5500 से 6000 रूपया प्रति क्विंटल एवं 80 प्रति किलोग्राम

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही