Search

 
 
 

जश्न-ए-रंग में सराबोर रहा श्री अग्रसेन स्कूल

 
Ramgarh : श्री अग्रसेन स्कूल, पटेल नगर भुरकुंडा में सोमवार को होली महोत्सव जश्न-ए-रंग का आयोजन हुआ. महोत्सव का उद्घाटन स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने होलिका दहन के साथ किया. वहीं आचार्य लीलेश्वर पांडेय ने होलिका दहन की परंपरा और इसमें निहित संदेश के बारे में जानकारी दी. होलिका दहन के बाद बच्चों ने शिव बारात झांकी निकाली, जिसमें देव-दानव, वानर-भालू, भूत-पिशाच, का रूप धरे बच्चे शामिल हुए. महोत्सव के दौरान कहीं हास्य-व्यंग्य की पाठशाला चल रही थी, तो कहीं शायरी की महफ़िल जमी थी. बच्चे लोटपोट हो रहे थे. इसे भी पढ़ें :शराब">https://lagatar.in/police-ambulance-coffin-and-smuggler-were-shocked-to-see-the-method-of-liquor-smuggling-see/">शराब

तस्करी का तरीका देख चौंक गई पुलिस, एंबुलेंस, ताबूत और तस्कर…देखें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/HHH-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

मटकी भी फोड़ी गई

विद्यार्थियों की अलग-अलग टोलियों ने मटकी फोड़ा. ढाल और लाठियों से खेली जानी वाली बरसाने की लट्ठमार ने रंग जमाया. महोत्सव का आकर्षण रहा शिव तांडव नृत्य और पलाश फूलों की होली. इसके अलावा विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों की होली की झांकी भी प्रस्तुत की. महोत्सव में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया. एक दूसरे को होली की बधाई दी. महोत्सव के दौरान बच्चों और शिक्षकों ने विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाया. बच्चों के बीच उपहार भी बांटे गये. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/HHHH-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

हमारे पर्व प्रेम और एकता के वाहक- प्रवीण राजगढ़िया

अपने शुभकामना संदेश में निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि हमारे पर्व-त्योहार प्रेम, एकता और सद्भावना के वाहक हैं. त्योहारों के संदेश पर अमल करके ही हम आदर्श समाज का निर्माण कर सकते हैं. होली सिर्फ रंगों का ही त्योहार नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और सौहार्द्र का प्रतीक है. यह आत्मीयता और सहभागिता का अनूठा पर्व है. प्राचार्य विवेक प्रधान ने भी सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है. हम सभी को होली के रंगों की तरह ही आपस में मिल जुलकर रहना चाहिए. इसे भी पढ़ें : 24">https://lagatar.in/how-did-he-give-clean-chit-in-24-hours-pk-mishra-could-not-answer-eds-question/">24

घंटे में कैसे दे दी क्लीन चिट, ED के सवाल का जवाब नहीं दे पाए पीके मिश्रा  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही