Search

 
 
 

श्री सर्वेश्वरी समूह ने रातू में 310 पौधौं का किया वितरण

 
Ranchi : श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची के द्वारा पौधरोपण अभियान के चौथे चरण का आयोजन कर रातू प्रखंड के गुड्डू गांव में आम, अमरूद, मोहगनी, सागवान, आंवला, जामुन, बेल समेत 310 पौधों का वितरण किया गया. इस अवसर पर शाखा के लोगों ने बताया कि पेड़ों की कटाई लगातार हो रही है, जिससे वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. जिसके कारण समय पर बारिश नहीं हो रही है. वृक्षों की कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में लोगों को अवगत कराया गया. वृक्ष लगाने एवं वृक्षों को बचाने के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. अबतक एक हजार से अधिक पौधों का लोगों के बीच वितरण किया जा चुका है. कार्यक्रम में राजेन्द्र प्रसाद ठाकुर, गायत्री देवी, विभूति शंकर सहाय, अभय सहाय, आनन्द सिंह, हेमंत नाथ शाहदेव, रंजीत सिंह, अरुण सिंह, आदित्य नाथ शाहदेव आदि शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : पवनदीप">https://lagatar.in/people-danced-to-the-songs-of-pawandeep-and-arunita-crowd-gathered-in-mall-of-ranchi-pp/">पवनदीप

और अरुणिता के गानों में झूमे लोग, मॉल ऑफ रांची में उमड़ा जनसैलाब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही