Search

 
 
 

लाइव सिंगिंग पर Shreya Ghoshal का दो टूक ,लिप-सिंक करना पड़ा तो गाना बंद कर दूंगी

बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है.अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर फैंस हैरान है, वहीं अब सिंगर श्रेया घोषाल ने भी इस कदम की ओर इशारा किया है.
 

Lagatar desk : बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है.अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर फैंस हैरान है, वहीं अब सिंगर श्रेया घोषाल ने भी इस कदम की ओर इशारा किया है.

 

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक के बाद 


इस बीच अब जानी-मानी सिंगर श्रेया घोषाल ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है.42 साल की श्रेया घोषाल ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह स्टेज पर लिप-सिंकिंग करने के बजाय लाइव गाना ही पसंद करती हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जिस दिन उन्हें स्टेज पर लिप-सिंक करना पड़ेगा, उस दिन वह गाना ही बंद कर देंगी.

 

लाइव सिंगिंग को लेकर श्रेया का स्पष्ट रुख

सात बार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुकीं श्रेया घोषाल ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि लाइव परफॉर्मेंस एक कलाकार के रूप में उनकी पहचान का अहम हिस्सा है. ‘बैरी पिया’ और ‘मेरे ढोलना’ जैसे मशहूर गानों की सिंगर ने कहा कि वह कभी भी स्टेज पर लिप-सिंकिंग पर निर्भर नहीं रहना चाहेंगी.उन्होंने कहा- मुझे यह बहुत अजीब लगता है. जिस दिन मुझे ऐसा करना पड़ेगा, उस दिन मैं गाना बंद कर दूंगी.

 

जब तक आवाज साथ देगी, गाती रहूंगी

श्रेया घोषाल ने आगे कहा कि जब तक उनकी आवाज उनका साथ देगी और वह नियमित रूप से रियाज करती रहेंगी, तब तक वह स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस देना जारी रखेंगी. उनके मुताबिक दर्शकों के सामने खड़े होकर गाना गाना ही असली कलाकार की पहचान होती है.

 

अरिजीत सिंह के फैसले की तारीफ

श्रेया घोषाल ने अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक लेने के फैसले को बहादुरी भरा बताया. उन्होंने कहा कि कभी-कभी उनका भी मन ब्रेक लेने का करता है.श्रेया के मुताबिक अरिजीत संगीत से बहुत गहराई से जुड़े हुए इंसान हैं. वह दिल से एक संगीतकार हैं और वही करते हैं जिससे उन्हें खुशी मिलती है.

 

अरिजीत की ईमानदारी ही उनकी ताकत

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जन्मीं श्रेया का कहना है कि संगीत के प्रति अरिजीत सिंह की ईमानदारी ही वह वजह है, जिसकी वजह से लोग उनसे इतनी गहराई से जुड़ते हैं.उन्होंने कहा,उनके लिए संगीत बाकी सब चीजों से बड़ा है और इसी वजह से लोग उन्हें इतना ज्यादा प्यार करते हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही