Search

 
 
 

श्री सर्वेश्वरी समूह का जनजागरूकता अभियान, बच्चों में बांटे 225 सकोरा व दाना के पैकेट

श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा की ओर हर साल की तरह इस साल भी ''पंछी को दाना- पंछी को पानी'' जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. अभियान का पहला चरण न्यू  मधुकम स्थित प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल ऑफ लर्निंग में आयोजित किया गया.
 
  • पंछी को दाना-पंछी को पानी जनजागरूकता अभियान
  • श्री सर्वेश्वरी समूह ने बच्चों में बांटे सकोरा व दाना के पैकेट

Ranchi :  श्री सर्वेश्वरी समूह की रांची शाखा की ओर हर साल की तरह इस साल भी ''पंछी को दाना- पंछी को पानी'' जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. अभियान का पहला चरण न्यू  मधुकम स्थित प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल ऑफ लर्निंग में आयोजित किया गया. 

 

इस दौरान स्कूल के छठी कक्षा से दसवीं कक्षा के बच्चों के बीच करीब 225 सकोरा (मट्टी का बर्तन) और दाना के पैकेट बांटे गए. इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में जागरूकता फैलाना है, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी और भोजन उपलब्ध कराया जा सके और उनके जीवन की रक्षा हो सके. 

 

Uploaded Image

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि जहां इंसान गर्मी से बचने के लिए कई उपाय कर लेते हैं. लेकिन बेजुबान पक्षियों के पास कोई साधन नहीं होता. लगातार हो रही पेड़ों की कटाई और बढ़ते प्रदूषण के कारण पक्षियों का प्राकृतिक आवास भी तेजी से खत्म हो रहा है, जिससे उनकी संख्या में कमी आ रही है. 

 

वक्ताओं ने बताया कि पहले घर-आंगन में पक्षियों की चहचहाहट आम बात थी. लेकिन अब यह दृश्य कम होता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि सभी मिलकर पक्षियों के संरक्षण के लिए आगे आए. इस दौरान विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे अपने घरों की छत या आंगन में इन बर्तनों में पानी भरकर रखें और पक्षियों के लिए दाना डालें. 

 

Uploaded Image

 

इस आयोजन को सफल बनाने में स्कूल के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पाठक का विशेष सहयोग रहा. वहीं श्री सर्वेश्वरी समूह, रांची शाखा से बद्रीनाथ शाहदेव, गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, अनिल कुमार ठाकुर, नागदमनी नाथ शाहदेव, नितिन चौरसिया और यदुनाथ शाहदेव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे. 

 

Uploaded Image

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही