Search

 
 
 

शुभम संदेश इंपैक्ट : अवैध ईंट-भट्ठा संचालकों पर फॉरेस्ट एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

 

डीएफओ ने लिया संज्ञान, कहा- पेड़ों की कटाई बर्दाश्त नहीं

जिले में 220 से अधिक चल रहे अवैध भट्ठे

Ranjit Singh Dhanbad : धनबाद के बोर्रागढ़ में अवैध ईंट भट्ठा संचालकों द्वारा पेड़ काटने और मिट्टी काट कर जमीन बर्बाद करने की खबर शुभम संदेश में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद वन विभाग की तंद्रा टूटी है. धनबाद के डीएफओ विकास पालिवाल ने कहा कि ऐसे अवैध ईंट भट्ठा संचालकों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस मामले को वह पर्यावरण समिति की बैठक में रखेंगे. इस समिति में जिला के उपायुक्त भी सदस्य हैं. ज्ञात हो कि धनबाद में दशकों से 220 से भी अधिक अवैध ईंट भट्ठों का संचालन बेखौफ चल हो रहा है. स्थानीय स्तर पर पुलिस से सेटिंग-गेटिंग कर भट्ठा संचालक अपना अवैध कारोबार चला रहे हैं. इन भट्ठों से पर्यावरण की भारी क्षति हो रही है. भूगर्भ जल स्तर में गिरावट के साथ इलाके में पेड़ों की संख्या में भी कमी आ रही है. शुभम संदेश ने इस मसले को प्रमुखता से उजागर किया है.

मिट्टी काट पेड़ को छतरी बना रहे माफिया

अवैध ईंट भट्ठा संचालक बेतरतीब तरीके से मिट्टी का दोहन करते हैं. पेड़ों की जड़ को छोड़ कर तना तक की मिट्टी खोद कर निकाल ली जाती है. इस कारण जमीन पर लगे पेड़ खुद ब खुद गिर जाते हैं. कुछ जगहों पर पेड़ों को काट कर उनका नामोनिशान तक खत्म कर दिया गया है. जबकि, कुछ पेड़ों को छतरी बना कर छोड़ दिया गया है. यह पेड़ कुछ दिनों में खुद सूख कर गिर जाएंगे. बोर्रागढ़ इलाके में दर्जन भर स्थानों पर मिट्टी काट कर पेड़ों की जड़ों को खोखला कर दिया गया है. इन पेड़ों की डालियां भी काट ली जाती हैं, ताकि पेड़ जल्द से जल्द गिर जाएं.

बोर्रागढ़ के अवैध भट्ठा संचालक

1. उपेंद्र पासवान 2. गुड्डू पासा 3. राजेश सिंह 4. विनोद सिंह 5. अशोक सिंह 6. मुख्तार खान 7. शेख सुल्तान 8. राय ब्रदर्स 9. लूटन रवानी 10. चमन सिंह 11. झगड़ू सिंह 12. मो. डोमन 13. नेपाली 14. डिस्को यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/jamtara-women-do-not-get-respect-in-jmm-sita-soren/">

जामताड़ा : झामुमो में महिलाओं को नहीं मिलता सम्मान- सीता सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही