Search

 
 
 

शुभम संदेश इंपैक्ट : आखिरकार केश्वर अहरा पीसीसी पथ का निर्माण कार्य शुरू, वार्ड पार्षद ने जांच की

 
Ashish Tagore Latehar:  आखिरकार शनिवार (आठ अप्रैल) को शहर के वार्ड नंबर 11 के केश्वर अहरा में पीसीसी पथ का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया. बता दें कि गत वर्ष अगस्त माह में इस पथ के निर्माण के लिए निविदा प्रकाशित की गयी थी. नौ लाख 88 हजार 629 रूपये की लागत से पथ का निर्माण कार्य कराया जाना है. शहर के अमवाटीकर के आफताब खुश्तर को यह आवंटित किया गया था. लेकिन आवंटन के अभाव में इस कार्य का एकरारनामा नहीं हो पा रहा था. इस कारण महीनों तक पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया. इस खबर को शुभम संदेश ने गत 28 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था. बता दें कि यह पथ बाइपास चौक से बस स्टैंड, धर्मपुर, अस्पताल व कचहरी आदि जगहों पर जाने का शार्टकट रास्ता है. लेकिन पीसीसी पथ जर्जर हो जाने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. चार पहिया वाहन तो इस पथ से नहीं गुजर पाते थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/ssss-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> इसे भी पढ़ें : प्रिंस">https://lagatar.in/threat-to-prince-khan-releasing-the-video-said-improve-yourself-prince-the-list-of-your-family-is-also-ready/">प्रिंस

खान को धमकीः वीडियो जारी कर कहा- सुधर जा प्रिंस, तेरे परिवार की लिस्ट भी है तैयार

वार्ड पार्षद ने पीसीसी पथ निर्माण कार्य की जांच की

वार्ड पार्षद संतोष रंजन को जब इस पथ के निर्माण कार्य की जानकारी मिली तो वे योजना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने संवेदक को प्राक्कलन के अनुसार काम करने का निर्देश दिया. कहा कि योजना में अनियमितता की शिकायत पाये जाने पर योजना की जांच करायी जायेगी और भुगतान रोकने के लिए विभाग को लिखा जायेगा. रंजन ने कहा कि यह पथ बहुत ही महत्वपूर्ण है. इस पथ से लोगों को नियमित आना जाना होता है. मौके पर अंकित कुमार पांडेय व राकेश साहू आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-glamor-bike-stolen-in-the-blink-of-an-eye-in-court-turn/">धनबाद:

कोर्ट मोड़ में पलक झपकते ही हो गई ग्लैमर बाइक की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही