Search

शुभम संदेश इंपैक्ट : धनबाद में एक करोड़ की लॉटरी बरामद

आनंद साव के आवास पर नकली टिकट की छपाई व सप्लाई का खुलासा

आनंद समेत 11 पर केस, 7 भेजे गए जेल

Dhanbad/Nirsa : ‘शुभम संदेश’ ने अवैध लॉटरी के खिलाफ अपनी मुहिम में लॉटरी माफिया जीटी रोड के आनंद साव के गोरखधंधे को प्रमुखता से उजागर किया था. आनंद साव अपने कई नजदीकी रिश्तेदारों के साथ लॉटरी के अवैध कारोबार में सालों से जुटा है. गरीबों के खून-पसीना की कमाई को ठगकर खुद करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली है. धनबाद एसओजी व निरसा पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को निरसा में नकली टिकट छपाई करने वाले गिरोह के सरगना आनंद साव के भलजोड़िया रोड स्थित आवास पर दबिश दी थी. छापेमारी में आवास से लगभग एक करोड़ रुपये की लॉटरी के टिकट बरामद करने में पुलिस को कामयाबी मिली थी. इस मामले में सोमवार को पुलिस ने आनंद साव समेत 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. छापेमारी के दौरान पता चला कि आंनद साव के आवास में दर्जनों युवक प्रतिबंधित लॉटरी की छपाई और सप्लाई करने के काम में जुटे थे. यहां से सात लोगों को पुलिस ने दबोचने में कामयाबी पाई थी. इन्हें जेल भेज दिया गया. पुलिस ने आनंद साव, अजीत साव, गुरुदेव रवानी, नवलकिशोर साव को भी नामजद आरोपी बनाया है और अब इनकी तलाश हो रही है. जिले में लॉटरी के अवैध कारोबार को धनबाद एसएसपी एचपी जनार्दनन ने पूरी गंभीरता से लिया है. एसएसपी ने ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप को लगाया है. टीम ने लॉटरी के खिलाफ दबिश देनी शुरू कर दी है. इसी के तहत भौंरा के बाद निरसा के कुख्यात आनंद साव के ठिकानों पर छापेमारी की गई.

कई बोरा लॉटरी व हजारों रुपये नकद जब्त 

एसओजी टीम और निरसा पुलिस के संयुक्त रूप से आनंद साव के आवास पर छापेमारी के दौरान लॉटरी कारोबारियों में भगदड़ मच गई. पुलिस ने कई बोरे प्रतिबंध लॉटरी बरामद की है. इसकी कीमत एक करोड़ के आसपास आंकी गई है. हजारों रुपये नकद भी मिले हैं. यहां से प्रतिबंधित लॉटरी की छपाई कर निरसा, बरवा, कलियासोल, चिरकुंडा, कुमारधुबी, मैथन, मैथन मोड़, पंचेत, गल्फरबाड़ी के अलावा पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के बराकर, कुल्टी, नियामतपुर, बिसरगढ़ आसनसोल सहित अन्य जगहों पर सप्लाई किया जाता है.

इनकी हुई गिरफ्तारी

गिरफ्नितार किए गए आरोपियों में उत्तम मंडल, उत्तम लोहार, विष्णु सिंह (तीनों निरसा), पिंटू कुंभकार (गोविंदपुर), अमित, मानस चक्रवर्ती व वीरू सिंह (तीनों हरियाजाम ) शामिल हैं.

इनको तलाश रही पुलिस

पुलिस सरगना आनंद साव, अजीत साव, गुरुदेव रवानी व नवलकिशोर साव को खोज रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-life-imprisonment-to-minor-accused-in-mahudas-harshit-murder-case/">धनबाद

: महुदा के हर्षित हत्याकांड में आरोपी नबालिग को उम्रकैद  
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//