Search

 
 
 

शुभम संदेश इम्पैक्ट : पांकी के पहाड़ी मुहल्ला में टैंकर से होगी जलापूर्ति

 
Panki : पलामू जिले के पांकी प्रखंड के पहाड़ी मुहल्ला के लोग गर्मी के शुरुआत में ही पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. लोगों की समस्या को शुभम संदेश हिंदी दैनिक और लगातार डॉट इन ने प्रमुखता से प्रकाशित किया. खबर छपने के अगले ही दिन पांकी बीडीओ ने लोगों की समस्याओं पर संज्ञान लिया है. बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने पांकी में पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों को पेयजल व्यवस्था बहाल कराने का आश्वासन दिया है. उन्होंने पेयजल स्वच्छता विभाग से प्रतिदिन वाटर टैंकर से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति कराने को कहा है. इस संबंध में ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर को जल्द रिपोर्ट तैयार कर पेयजल विभाग को भेजने का निर्देश दिया है, ताकि लोगों को पेयजल समस्या से निजात मिले. [caption id="attachment_603346" align="alignleft" width="150"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-159-150x150.jpg"

alt=" बीडीओ चंदन कुमार सिंह" width="150" height="150" /> बीडीओ चंदन कुमार सिंह[/caption] इसे भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/sahibganj-police-register-fresh-fir-in-illegal-mining-case-after-ed-notice/">अवैध

खनन मामला : ईडी के नोटिस के बाद साहिबगंज पुलिस ने नयी प्राथमिकी दर्ज की
उपप्रमुख अमित कुमार सिंह ने कहा कि वह पहाड़ी मुहल्ला के लोगों के पानी की समस्या को लेकर बीडीओ से मुलाकात की थी. उन्होंने बीडीओ के सामने क्षेत्र में पानी की समस्या को रखा. बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने तुरंत विभाग को निर्देश दिया कि टैंकर से जलापूर्ति शुरू कराई जाये. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की हर समस्या का समाधान किया जायेगा. जल नल योजना के तहत लोगों को बहुत जल्द पेयजल की सुविधा मिलनी शुरू हो जायेगी. इसे भी पढ़ें : ग्राउंड">https://lagatar.in/ground-report-road-built-300-ryots-did-not-get-compensation/">ग्राउंड

रिपोर्ट : 5 साल पहले बन गई सड़क, 300 रैयतों को अबतक नहीं मिला मुआवजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही