Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्यामसुंदरपुर : अवैध बालू व पत्थर ढोने वाले अज्ञात हाइवा ने स्कूल का चापाकल तोड़ा

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : चाकुलिया प्रखंड स्थित श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र में श्यामसुंदरपुर राजकीय बुनियादी विद्यालय के चापाकल को मंगलवार की रात अज्ञात हाइवा ने तोड़ दिया. हाइवा ने चापाकल के पास के सोकपीट को भी तोड़ दिया. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने कहा है कि 24 घंटा के अंदर अगर चापाकल की मरम्मत नहीं हुई तो इस मार्ग पर हाइवा का परिचालन बंद करवा देंगे. यह विद्यालय पिताजुड़ी-गुड़ाबांदा मुख्य सड़क से सटा है. इस मार्ग पर गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र से अवैध बालू और पत्थर लोड कर रात भर हाइवा का परिचालन होता है. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-highmast-light-is-bad-in-singhpura-for-two-years-outrage-among-villagers/">गुड़ाबांदा

: सिंहपुरा में दो साल से खराब है हाईमास्ट लाइट, ग्रामीणों में आक्रोश
ग्रामीणों के मुताबिक इस मार्ग से रोजाना 20 से 25 हाइवा अवैध पत्थर और बालू लेकर जाते हैं. पंचायत समिति की सदस्य के प्रतिनिधि सह झामुमो के प्रखंड उपाध्यक्ष विजय गोस्वामी ने कहा है कि चापाकल को हाइवा द्वारा तोड़े जाने से ग्रामीण आक्रोशित हैं. 24 घंटा के अंदर तोड़े गए चापाकल की मरम्मत नहीं की गई तो इस मार्ग पर हाईवा का परिचालन ठप करवा दिया जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही