Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

11 मार्च को न्यू विजन ऑफ इंडिया पेश करेंगे सिब्बल, कहा, मैं आलोचना करने नहीं बैठा, मोदी जी को सुधार दूंगा

NewDelhi : खबर है कि कांग्रेस के पूर्व नेता और निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल 11 मार्च को जंतर-मंतर पर एक मुहिम की शुरुआत के तहत न्यू विजन ऑफ इंडिया पेश करनेवाले हैं. कपिल सिब्बल ने आज शनिवार को इसे लेकर प्रेसवार्ता की. उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुहिम नहीं हैं.

सब मिलकर इस बदलाव के लिए काम करें

कहा कि हम चाहते हैं कि सब मिलकर इस बदलाव के लिए काम करें. इस क्रम में कहा कि किसी भी शासन में सब चीजें बुरी नहीं होती पर अब उसकी हद हो चुकी है. इसलिए 11 मार्च को जंतर-मंतर पर हम इस मुहिम की शुरुआत करेंगे. इसे भी पढ़ें : मनीष">https://lagatar.in/manish-sisodia-in-cbi-custody-till-march-6-court-to-decide-on-bail-plea-on-march-10/">मनीष

सिसोदिया छह मार्च तक सीबीआई की कस्टडी में, जमानत याचिका पर कोर्ट 10 मार्च को फैसला

विपक्षी दलों के नेताओं और मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित करेंगे

कपिल सिब्बल के अनुसार वे विपक्षी दलों के नेताओं और मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित करेंगे. उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में वह महाराष्ट्र, झारखंड, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ जाकर विपक्षी दलों के नेताओं को एकजुट करेंगे. हालांकि सिब्बल ने कहा कि वे मोदी जी की अलोचना करने नहीं बैठे है. कहा कि मैं उनको(मोदी) सुधार दूंगा. यह कोई राजनिक मुहिम नहीं हैं. हम चाहते हैं कि सब मिलकर इस बदलाव के लिए काम करें. इसे भी पढ़ें : रिश्वत">https://lagatar.in/bribery-scandal-siddaramaiah-detained-for-protesting-demanding-cm-bommais-resignation/">रिश्वत

कांड : सीएम बोम्मई के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे सिद्धारमैया हिरासत में, आरोपी भाजपा विधायक अंडरग्राउंड

जब भी बदलाव आया है, वकीलों द्वारा आया है

उन्होंने कहा कि जब भी बदलाव आया है, वकीलों द्वारा आया है. मैं पूछना चाहता हूं कि हिंदुस्तान के वकील चुप क्यों हैं. मुझे लगता है कि हिन्दुस्तान के वकीलों को एक जुट होकर एक नयी आवाज उठानी चाहिए. एक अभियान चलाना चाहता हूं . हिन्दुस्तान हर जगह बेइंसाफी का दौर चल रहा है, बिजनेस, पत्रकार, जनता, विपक्ष सब पर.

इंसाफ की सिपाही नाम से हमने एक वेबसाइट शुरू की है

उन्होंने कहा, इंसाफ की सिपाही नाम से हमने एक वेबसाइट शुरू की है. इसमें वकील लोग सबसे आगे होंगे लड़ाई लड़ने में. हिन्दुस्तान की हर गली में हर कस्बे में इंसाफ के सिपाही खड़े रहें. जो जनता की हर मुद्दे पर मदद करें. देश का संविधान ये कहता है कि इंसाफ मिलना चाहिए, न्याय ( सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक ) होना चाहिए.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही