Search

 
 
 

सिदो-कान्हू ने आदिवासियों को किया एकजुट : लाल मोती नाथ शाहदेव

 
Latehar: शुक्रवार को झामुमो जिला कार्यालय में हूल दिवस मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने किया. कार्यक्रम में स्थानीय विधायक वैद्यनाथ राम ने बतौर अतिथि भाग लिया. मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय इतिहास में 1857 की क्रांति को पहला स्वतंत्रता संग्राम बताया गया है, लेकिन इससे पहले 1855 में अमर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव व फूलो-झानो के नेतृत्व में साहेबगंज के भोगनाडीह में 50 हजार संगठित आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का पहला बिगुल फूंका था. इसमें तकरीबन 20 हजार आदिवासियों ने अपनी जान की कुर्बानी दी थी. वहीं विधायक वैद्यनाथ राम ने अमर शहीदों की स्मृति को सदैव अपने दिलों में रखने की बात कही. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-life-imprisonment-to-brother-in-law-ten-thousand-fine-for-the-murder-of-sister-in-law/">चाईबासा

: भाभी की हत्या के आरोप में देवर को आजीवन कारावास, दस हजार जुर्माना

मौके पर ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, जिला सचिव शमसुल होदा, केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा, जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह, मनोज चौधरी, शीतमोहन मुंडा, माणिक गंझू, गोपाल सिंह, वारिस अंसारी, बिपिन तिवारी,अशोक कुमार पांडेय, सुरेश गंझु, मो तौकीर मियां, सिकेश्वर राम, पॉल एक्का, बासुदेव यादव, आरती देवी, सीता देवी, मोहन लोहरा,अहसान अंसारी, इमरान अंसारी, मो एजाजुल,आलोक कुमार मंटू, मोहन राम, रिंकू कच्छप, सरिता देवी, सुनैना कुमारी, ममता कुमारी, संदीप उरांव, राजेंद्र गंझू, ऐश्वर्या उरांव, सुरेश गंझू व परमेश्वर गंझू समेत कई झामुमो नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जांच">https://lagatar.in/ed-had-sent-papers-to-kolkata-for-investigation-36-land-papers-were-found-to-be-fake-fir/">जांच

के लिए ED ने कोलकाता भेजे थे पेपर्स, 36 जमीन के कागजात पाए गए फर्जी, FIR
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही