Search

 
 
 

HEC को बचाने के लिए कर्मचारियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

 

Ranchi: HEC को बचाने की कोशिश में कर्मचारी जुटे हैं. सोमवार को HEC के सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारी के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. जिसमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. अब तक कुल 400 कर्मचारियों ने हस्ताक्षर किया. यह अभियान तीन दिन तक चलेगा. यह सभी हस्ताक्षर प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा. बताते चलें कि इससे पहले भी कई एक बार एचईसी में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। हस्‍ताक्षर पत्र को प्रधानमंत्री तक पहुंचाया भी गया, मगर अब तक कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है. अब एक बार फिर से एचईसी की उम्‍मीदें केंद्र पर टिकी हुई है.

इसे भी पढ़ें :  सिंगर">https://lagatar.in/singer-sidhu-musewala-was-shot-with-3-shooters-arrested-told-how-the-bullet-was-shot/">सिंगर

सिद्धू मूसेवाला को गोलियों से भूनने वाले 3 शूटर अरेस्‍ट, बताया कैसे मारी थी गोली

सभी मुद्दों पर कल होगी श्रमायुक्त कार्यालय में बैठक

हटिया मजदूर यूनियन (सीटू) के अध्यक्ष पवन सिंह ने बताया कि आज से हम हस्ताक्षर अभियान चला रहे हैं. इसे 28 जून को प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा. अब तक 400 एचईसी कर्मियों ने हस्ताक्षर किया. यह अभियान 3 दिन चलेगा. कल सभी मुद्दों को लेकर श्रमायुक्त कार्यालय में बैठक होगी. अगर वार्ता सकारात्मक होती है, तो 28 जून की हड़ताल को टाला जाएगा, नहीं तो 28 जून को कर्मी हड़ताल पर रहेंगे. हड़ताल को सफल बनाने के लिए 22 जून की आम सभा में कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी.

इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-accused-accepted-said-made-a-plan-and-attacked-the-temple-opened-fire-on-the-police/">रांची

हिंसा मामला : आरोपी ने स्वीकारा, कहा- प्लान बनाकर मंदिर पर हमला किया, पुलिस पर गोली चलायी

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही