Search

गुरुग्राम सिग्नेचर ग्लोबल लिमिटेड हादसा, जादूगोड़ा के मारे गए 4 युवकों का शव पंचतत्व में विलीन

Jadugoda: हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सिग्नेचर ग्लोबल लिमिटेड में हादसे के दौरान झारखंड के 4 युवकों की मौत बीते 9 मार्च को हो गई थी. हादसे में मारे गए जादूगोड़ा के 4 युवकों के शव का आज शुक्रवार को संध्या समय पंचतत्व में विलीन हो गया. लोगों ने हाथीबिंदा पंचायत में नम आंखों से अंतिम विदाई दी. बनगोड़ा गांव स्थित स्वर्णरेखा नदी किनारे शव की अंत्येष्टि की गई. मृतक धनंजय महतो के शव को उसके ही घर के बगल में परिजनों ने मुखाग्नि दी. 

 

ग्रामीणों में सरकार के प्रति नाराजगी भी दिखी. नाराजगी इस बात को लेकर थी कि झारखंड में मजदूरी कम होने की वजह से लोग पलायन कर रहे है. जिसके चलते मजदूर दुर्घटना का शिकार हो रहे है. ग्रामीणों ने झारखंड सरकार से  मजदूरों का पलायन रोकने की मांग की है ताकि इस तरह के हादसे से बचा जा सकें.


इस मौके पर जे.एल.के.एम नेता विमल महतो, भागीरथी हासदा, विश्वनाथ महतो, भूपति महतो ने झारखंड   सरकार से आर्थिक मदद के तौर पर कंपनी पर 20 लाख देने की मांग उठाई है. 


शव यात्रा में हाथीबिंदा पंचायत अंतर्गत वनगोड़ा से तपन कुमार महतो, विमल महतो, विश्वनाथ महतो, भागीरथी हांसदा, भूपति महतो, बीर सिंह, नंदलाल महतो, असित वरण महतो, मनिंदर महतो, दल गोविंद महतो, डी.जी महतो, तपन कुमार महतो समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए.

 
यहां बताते चले कि जादूगोड़ा के हाथीबिंदा पंचायत के वनगोड़ा गांव के चारों युवकों के परिजनों को कंपनी प्रबंधन की ओर से 20-20 लाख रुपए की पहली चेक सौंप दी गई हैं. मृतक मंगल महतो के परिजन भूपति महतो ने कहा कि पहली किस्त कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को 20-20 लाख की चेक सौंपी है और अगले तीन दिन बाद 15 लाख समेत अन्य 5 लाख हरियाणा सरकार से मिलने का भरोसा मिला है. 


इधर जिले के उपायुक्त के निर्देश पर पोटका प्रखंड के अंचल कर्मियों ने मृतक परिवार से मुलाकात कर पारिवारिक सूची तैयार हरियाणा सरकार को भेजी गई है. बता दें, बीते 9 मार्च को  कि हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोसायटी के कंस्ट्रक्शन साइट पर मिट्टी धंसने से जादूगोड़ा के बनगोड़ा गांव के चार युवकों की मौत हो गई थी. 


मृतको में मंगल महतो (30) भगीरथ गोप (30 साल) धनंजय महतो (40 साल)  व संजीव उर्फ दुलाल गोप के नाम शामिल है. सभी जादूगोड़ा थाना अंर्तगत हाथीबिंदा पंचायत के वनगोडा गांव के है. जबकि दो अन्य युवक राकेश महतो (जादूगोड़ा) समीर महतो (जादूगोड़ा) बाल-बाल बच गए. मृतक भगीरथ गोप का चार बेटी व एक बेटा है. जिसमें रेखा गोप (17) सुलेखा (16) राधिका (16) पायल गोप (11) व गौरव गोप 8 साल का है. इसी तरह मंगल महतो का एक बेटा छह साल का जिसका नाम तनिश है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp