Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिल्ली : राधारमण महोत्सव को लेकर निकाली गयी शोभायात्रा

Advertisement
Advertisement
Silly: सिल्ली प्रखंड अंतर्गत कुटाम मे स्थित गुरुकुल के बच्चों तथा गुरुजनों के द्वारा पुत्रदा एकादशी के दिन राधा रमन महोत्सव का आयोजन होगा. इसी को लेकर सिल्ली हनुमान मंदिर से छोटा मुरी बाजार तक नगर भ्रमण सह शोभायात्रा निकाली गयी. 31 अगस्त से 8 सितंबर तक आयोजित महा महोत्सव के बारे में हर चौक चौराहा पर चर्चा कर सभी भक्तगणों से इस महा महोत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया. भ्रमण के दौरान हर चौक चौराहों पर मंडली के द्वारा संकीर्तन का भी आयोजन किया गया. गुरुकुल के संस्थापक दास गदाधर प्रभु ने बताया कि यह महा महोत्सव विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, बलराम जयंती, कृष्ण जन्माष्टमी और श्री प्रभुपाद, आविर्भाव दिवस के रूप में मनाया जाएगा. महोत्सव में मुख्य आकर्षण राधारमण जी का अभिषेक, कृष्ण कथा, गौ पूजा, श्रृंगार, छऊ नृत्य तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. उन्होंने सभी भक्तगणों से इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने कहा कि भगवान राम और श्री कृष्ण ही हमारे सनातन धर्म के प्रतीक हैं. यह उत्सव भगवान और भक्तों का मिलाप है. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-2-news-including-distribution-of-assets-worth-19-20-crores-in-legal-empowerment-camp/">हजारीबाग

: विधिक सशक्तिकरण शिविर में 19.20 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही