Search

 
 
 

सिल्ली : महिला के शव के साथ ग्रामीणों ने की सड़क जाम, सुदेश महतो की पहल पर 4 घंटे बाद हटा जाम

 

सड़क दुर्घटना में हो गई थी महिला की मौत, मुआवजा और सरकारी नौकरी मांग कर रहे थे लोग

Silli/Muri : सिल्ली प्रखंड के टुटकी नावाडीह निवासी सरला देवी की बीते बुधवार को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. इसको लेकर गुरुवार शाम 4 बजे  आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे  की मांग को लेकर सिल्ली-बुंडू मोड़ पर सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों ने महिला का शव रखें एम्बुलेंस को सड़क पर खड़ा कर दिया. इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना पाकर पहुंची सिल्ली बीडीओ रेणु बाला एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों समझाने का प्रयास किया गया. लेकिन ग्रामीण नहीं माने तथा 5 लाख रुपए एवं एक सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े रहे. ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है. वाहन (किया कार जेएच 01ईई 8607 ) पर प्राथमिकी दर्ज करने में भी आनाकानी कर रही है. सूचना पाकर विधायक सुदेश कुमार महतो जामस्थल पर पहुंचे तथा परिजन एवं ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. शाम 7 बजे यातायात सामान्य हुआ. विधायक ने  कहा कि मृतक के परिजनों को सरकारी प्रक्रिया के तहत सभी लाभ मुहैया करायी जाएगी. सड़क जाम रहने के कारण विधायक मोटर साइकिल से जाम स्थल पहुंचे थे. शाम 7:30 बजे यातायात सामान्य हुआ. इसे भी पढ़ें : चार">https://lagatar.in/30-thousand-vacant-posts-will-be-filled-within-four-months-champai/">चार

महीने के अंदर 30 हजार रिक्त पद भरे जाएंगे- चंपाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही