Search

 
 
 

सिलवानुस डुंगडुंग, शेखर बोस और सुभाष चंद्र डे को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

 
Ranchi : रेणुका आर्ट्स के तत्वावधान में पुराना झारखंड विधानसभा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सिलवानुस डुंगडुंग, शेखर बोस और सुभाष चंद्र डे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया. 1980 मॉस्को ओलंपिक के गोल्ड मेडल विजेता हॉकी टीम के सदस्य सिलवानुस डुंगडुंग, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षक सह रांची विश्वविद्यालय के पूर्व खेल निदेशक शेखर बोस तथा झारखंड के खेल पत्रिका जगत के भीष्म पितामह सुभाष चंद्र डे सहित 13 अन्य लोगों को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय उपस्थित थे. उन्होंने सभी को अवार्ड देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम के पूर्व सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस कार्यक्रम के सफ़ल संचालन में शब्बीर हुसैन, अरशद उबेद, रेणुका आर्ट्स के सचिव रंजन कुमार सिंह का विशेष योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : पवनदीप">https://lagatar.in/people-danced-to-the-songs-of-pawandeep-and-arunita-crowd-gathered-in-mall-of-ranchi-pp/">पवनदीप

और अरुणिता के गानों में झूमे लोग, मॉल ऑफ रांची में उमड़ा जनसैलाब
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही