Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड विधानसभा की रजत जयंती: 25 वर्षों की यादगार यात्रा का भव्य समारोह

झारखंड विधानसभा अपनी 25वीं वर्षगांठ 22 नवंबर को मनाएगा. इस दिन 11 बजे से भव्य समारोह शुरू होगा. समारोह में राज्य के गौरव-शहीद पुलिसकर्मियों और सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा.
Advertisement
Advertisement
  • सितारों से सजेगी महफिल

Ranchi : झारखंड विधानसभा अपनी 25वीं वर्षगांठ 22 नवंबर को मनाएगा. इस दिन 11 बजे से भव्य समारोह शुरू होगा. समारोह में राज्य के गौरव-शहीद पुलिसकर्मियों और सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा. सीमा पर शहादत देने वाले जवानों, नक्सल अभियान में शहीद हुए वीरों तथा शांतिकाल में वीरता पदक प्राप्त पुलिसकर्मियों को विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा. 

 

राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले राष्ट्रपति पदक प्राप्त व्यक्तियों को भी मंच पर सम्मान मिलेगा. सभी पूर्व विधानसभा अध्यक्षों और पूर्व विधायकों को भी समारोह में विशेष सम्मान दिया जाएगा. समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. 

 

विधानसभा ने अब देखे 12 अध्यक्ष

15 नवंबर 2000 को अलग झारखंड राज्य अस्तित्व में आने के बाद 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा अस्तित्व में आई. पहली विधानसभा के सभी सदस्य बिहार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे. जब अलग झारखंड राज्य बना तो 81 सदस्यीय विधानसभा का गठन हुआ.

 

अपने 25 साल के सफर में विधानसभा ने 12 अध्यक्ष देखे. इसमें तीन बार इंदरसिंह नामधारी अध्यक्ष बने. दो बार रवींद्रनाथ महतो अध्यक्ष बने. वर्तमान में विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो हैं. 

 

शाम में सजेगी सुरों की महफिल

22 नवंबर की शाम 6 बजे से विधानसभा प्रांगण पूरी तरह रंगारंग माहौल में डूब जाएगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम में बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक रूप कुमार राठौर अपनी मधुर आवाज से समां बांधेंगे. हास्य कवि डॉ दिनेश बावरा और हास्य कलाकार रविन्द्र जॉनी अपनी कविताओं की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मोहित करेंगे.

 

वहीं, झारखंड की लोक संस्कृति को जीवंत करने के लिए प्रमान्द नन्दा, मृणालनी अखोरी, टॉम मुर्मू और सुमी श्रेया द्वारा लोकगीत और लोकनृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी.

 

उत्कृष्ट विधायक के साथ उत्कृष्ट कर्मियों को भी मिलेगा सम्मान

विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह में उत्कृष्ट विधायक के साथ उत्कृष्ट कर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा. इस साल उत्कृष्ट विधायक के लिए राज सिन्हा का चयन किया गया है. वहीं, विधानसभा के छह कर्मियों को उत्कृष्ट कर्मी का सम्मान दिया जाएगा.

 

इन सभी कर्मियों को स्वर्गीय कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. सम्मानित होने वाले कर्मियों में संतोष कुमार सिंह- संयुक्त सचिव, नीलम कुजूर- प्रशाखा पदाधिकारी, मो० शाहिद हैदर- सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, राकेश कुमार सिंह-पर्यवेक्षक उद्यान, मन्नु राम-अनुसेवक और रवीन्द्र पाल- अनुसेवक शामिल हैं. 

 

कौन कब तक रहे विधानसभा अध्यक्ष

•    इंदरसिंह नामधारी- 22-11-2000 से 29-03-2004
•    बागुम सुंब्रई- 29-03-2004 से 29-05-2004
•    इंदरसिंह नामधारी-4-06-2004 से 11-08-2004
•    मृगेंद्र प्रताप सिंह- 18-08-2004 से 11-01-2005
•    सबा अहमद-  12-01-2005 से 01-03-2005
•    इंदर सिंह नामधारी- 15-03-2005 से 14-09-2006
•    आलमगीर आलम- 29-10-2006 से 26-12-2009
•    सीपी सिंह- 06-01-2010 से 19-07-2013
•    शशांक शेखर भोक्ता- 25-07-2013 से 23-12-2014
•    दिनेश उरांव- 07-01-2025 से 24-12-2019
•    रवींद्रनाथ महतो- 07-01-2020 से 04-12-2024
•    रवींद्रनाथ महतो- 10-12-2024...

 

इन शहीद हुए जवानों की पत्नियों या आश्रितों को मिलेगा सम्मान

•    झारखंड पुलिस के जवान रामदेव महतो.
•    झारखंड पुलिस के जवान सिकंदर सिंह.
•    झारखंड पुलिस के जवान  सुकून राम.
•    झारखंड पुलिस के जवान चौहान हेंब्रम.
•    झारखंड पुलिस के जवान सुनील राम.
•    झारखंड पुलिस के जवान  संतन कुमार मेहता.
•    सीआरपीएफ के जवान महिमा नंद शुक्ला.
•    सीआरपीएफ के जवान सुनील कुमार मंडल.
•    सीआरपीएफ के जवान महराबम प्रभो सिंह.
•    सीआरपीएफ के जवान प्राणेश्वर कोच.
•    सीआरपीएफ के जवान संदीप कुमार.
•    सीआरपीएफ के जवान महेंद्र लश्कर.
•    सीआरपीएफ के जवान कौशल कुमार मिश्रा.
•    सीआरपीएफ के जवान करमजीत सिंह बक्शी.
•    अग्निवीर अर्जुन महतो.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही