Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : तंबाकू निरोधक छापेमारी दस्ते का प्रशिक्षण कार्यशाला समेत 2 खबरें

Simdega : समाहरणालय सभागार में सिविल सर्जन डॉक्टर नवल कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय तंबाकू नियंत्रण समिति सह त्रिस्तरीय तंबाकू निरोधक छापेमारी दस्ते का प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में कहा गया कि कोटपा 2003 के प्रावधान की धाराओं के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें. सिविल सर्जन ने कहा कि पूरे जिले में तंबाकू नियंत्रण पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाएं. साथ ही जिला के सभी शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में किसी भी परिस्थिति में तंबाकू सेवन, खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध सुनिश्चित करें. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jack-released-the-results-of-arts-and-commerce-the-graph-of-the-district-dropped-in-both-girl-students-ahead/">जमशेदपुर

: जैक ने किया आर्टस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी, दोनों में जिले का ग्राफ गिरा, छात्राएं आगे
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/tttt-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

तंबाकू पदार्थों की बिक्री पर कार्रवाई करने का निर्देश

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में इसका अनुपालन हो रहा है या नहीं इसकी जांच करने का निर्देश दिया. जिला में प्रतिबंधित तंबाकू पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कोटपा 2003 के प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए. बैठक में समाज कल्याण पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद सिंह, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, खाद सुरक्षा पदाधिकारी, सिमडेगा महाविद्यालय के प्राचार्य, संत जेवियर कॉलेज सिमडेगा के प्राचार्य, सीएचसी के एमओआईसी समेत कई लोग मौजूद थे. दूसरी खबर

ऐडेगा पास्टोरेट में संडे स्कूल दिवस मनाया गया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ssss-39.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Simdega : मंगलवार को कोलेबिरा प्रखंड के ऐडेगा पास्टोरेट जीईएल चर्च में संडे स्कूल दिवस समारोह मनाया गया. मुख्य अतिथि के रूप में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी शामिल हुए. विधायक ने संडे स्कूल दिवस पर ऐडेगा पास्टोरेट के बच्चों और कलीसिया के लोगों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि बच्चे कल के भविष्य हैं. उन्हें स्कूली शिक्षा के साथ आध्यात्मिक शिक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए. आध्यात्मिक शिक्षा अच्छे आचरण का निर्माण करती है. अच्छे आचरण के साथ पढ़ाई लिखाई, खेलकूद तथा सामाजिक सेवा आप करें. आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-excellent-performance-of-students-of-dav-2-katras-in-inter-arts-and-commerce/">धनबाद

: इंटर आर्ट्स व कॉमर्स में डीएवी +2 कतरास के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन  
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/tttt-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

बाइबल प्रेम की भाषा सिखाती है- नमन विक्सल कोंगाड़ी

विधायक ने कहा कि स्कूली शिक्षा के अलावा बाइबल की शिक्षा का भी अनुपालन करें. बाइबल हमें प्रेम की भाषा सिखाती है. एक दूसरे से प्रेम करना, अपने माता-पिता का आदर करना, गलत संगति से दूर रहना, नशा पान से दूर रहना समेत बहुत सारी अच्छी चीजें सिखाई जाती है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रावेल लकड़ा, प्रखंड उपाध्यक्ष अनिल समद, कंडीदत प्रदीप केरकेट्टा मंडली कोषाध्यक्ष, नेलन बूढ मंडली सचिव, सिबलन कंडुलना संडे स्कूल सभापति, हर्षन तोपनो सभापति, कोषाध्यक्ष नामजन बागे मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही