Search

 
 
 

सिमडेगा: पशु सखियां बनेंगी डॉक्टर, टीकाकरण ड्राइव चलाकर दिया गया प्रशिक्षण

 
Simdega: जिले के जलडेगा प्रखंड के पतियंबा पंचायत में JSLPS के द्वारा बकरियों में PPR टीकाकरण ड्राइव चलाया गया. साथ ही कारीमाटी पांगुर में आजीविका पशु सखियों को टीकाकरण एवं मोबाइल एप का प्रशिक्षण दिया गया. इस मौके पर उन्हें बकरियों में PPR बीमारी और इसके रोकथाम के विषय में बताया गया. साथ ही टीका देने का तरीका, दवाई की मात्रा और स्वस्थ और अस्वस्थ बकरियों की पहचान करने के तरीके बताये गये. इसे भी पढ़ें-केंद्र">https://lagatar.in/if-the-central-government-gives-dues-then-ganga-yamuna-will-flow-in-jharkhand-jagarnath-mahato/">केंद्र

सरकार बकाया राशि दे तो झारखंड में विकास की गंगा-यमुना बहेगी : जगरनाथ महतो

बकरियों में संक्रमण रोकने पर जोर

प्रशिक्षण में जलडेगा और बांसजोर प्रखंड के आजीविका पशु सखियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य बकरियों में PPR संक्रमण को रोकने के संबंध में जानकारी देना था, ताकि बकरियां बरसात के मौसम में संक्रमण से मुक्त रहे. इस टीके को साल में एक बार देना आवश्यक है.

ये रहे मौजूद

प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी जलडेगा डॉ. जॉनसन भेंगरा, जिला पशुधन सलाहकार अर्णव सहा, जिला परियोजना समन्वयक डॉ. अशोक विजय मिंज, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मुकुल खाखा, सामुदायिक समन्वयक जलडेगा सु बेलमती बोदरा और गांव के पशुपालक दीदीयां उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-टाना">https://lagatar.in/8000-rupees-a-year-for-clothes-to-tana-bhagats-plant-fruit-trees-on-50-acres-of-land-government-will-help-cm/">टाना

भगतों को कपड़े के लिए साल में 8000 रुपये, 50 एकड़ भूमि पर फलदार पेड़ लगाएं, सरकार करेगी मदद : सीएम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही