Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : मानव तस्करी और बाल श्रम के विरुद्ध जागरुकता अभियान

Advertisement
Advertisement
Simdega : कस्तूरबा गांधी विद्यालय कोलेबिरा में थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, एस एस उच्च विद्यालय में सब इंस्पेक्टर संतोष ठाकुर और संत जेवियर उच्च विद्यालय बरवाडीह में सब इंस्पेक्टर रंजीत महतो ने विद्यालयों में जाकर मानव तस्करी एवं बाल श्रम के विषय पर स्कूल के छात्र-छात्राओं को जागरूकता हेतु अभियान चलाया गया. छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी रामेश्वर भगत ने कहा कि मानव तस्करी एक गंभीर समस्या है जिसके लिए प्रत्येक वर्ष 30 जुलाई को मानव तस्करी दिवस मनाया जाता है. मानव तस्करी अर्थात मानव का अवैध व्यापार यह एक बहुत बड़ी समस्या है. मानव तस्करी के पीछे का सबसे बड़ा कारण गरीबी है. मानव तस्करी अर्थात मानव का अवैध व्यापार यह भारत की प्रमुख समस्याओं में से एक है. भारत में मानव तस्करी होना अब एक आम बात हो गई है. इस समस्या की रोकथाम हेतु सरकार के द्वारा समय-समय पर कड़े कदम उठाए जा रहे हैं. झारखंड राज्य के लिए मानव तस्करी एक विकट समस्या है. आज सक्रिय दलाल गांव के भोले भाले लोगों को और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं. अच्छी जिंदगी और पैसे का प्रलोभन देकर दूसरे राज्यों में ले जाकर उन्हें बेच दिया जाता है. हालांकि दलालों के चंगुल में युवतियों को भेजने में उनके माता-पिता की भी अहम भूमिका होता है. कई बार ऐसा देखा जाता है कि यह अपने माता-पिता और अपने रिश्तेदारों के सहमति से ही दलालों के चंगुल में आ जाती हैं. इसे भी पढ़ें–सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-dalsas-special-mediation-drive-from-september-12/">सरायकेला

: डालसा का विशेष मेडिएशन ड्राइव 12 सितम्बर से [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही