Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : सरस्वती पूजा के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

Advertisement
Advertisement
संस्कृति और संवाद का पर्व है बसंत पंचमी : एनोस एक्का Simdega/Kolebira: कोलेबिरा प्रखंड के कुंदरडेगा गांव में सरस्वती पूजा के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एनोस एक्का, अभय विश्वकर्मा, प्रखंड प्रमुख दुतामी हेमरोम, उप प्रमुख सुनीता देवी, कोलेबिरा ग्राम पंचायत मुखिया अंजना लकड़ा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया. अपने संबोधन में पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होने से हमारी विलुप्त होती हुई सभ्यता संस्कृति का संरक्षण होता है. उन्होंने सभी लोगों से संगठित रहते हुए कार्य करने की बात कही. आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने लगातार इसी प्रकार का आयोजन करने पर जोर दिया. उन्होंने झारखंड पार्टी की ओर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया. वहीं गांव के लोगों ने बिजली ट्रांसफार्मर की मांग की. पूर्व मंत्री ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाया जायेगा. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-female-patient-dies-in-pragati-nursing-home-family-members-create-ruckus/">धनबाद

: प्रगति नर्सिंग होम में महिला मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/16rc_m_192_16022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

कलाकारों ने उपस्थित दर्शकों को खूब झुमाया

इस मौके मौके पर नागपुरी कलाकार कयूम अंसारी, हुलास महतो, डांसर काव्या ने गीत-संगीत व नृत्य के माध्यम से उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. इधर विधि व्यवस्था को लेकर कोलेबिरा पुलिस सजग दिखी. शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न हुआ. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह, वीरेश मुंडा, बंधु मुंडा, प्रकाश सिंह, कृष्णा सिंह, शिवा साहू, जन्म जय सिंह, रत्नू सिंह, तिलक सिंह, प्रवीण सिंह, केस्वर सिंह, संजीत सिंह, जलसू सिंह, विरसा सिंह, परशुराम सिंह, विष्णु सिंह कुंवर सिंह, लक्ष्मण सिंह सहदेव साहू गुरु चरण सिंह राजेंद्र सिंह निरंजन सिंह लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-immersion-of-the-idol-of-mother-saraswati-invitation-to-come-again-next-year/">लातेहार

: मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन, अगले साल फिर आने का न्योता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही