Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स‍िमडेगा : भारत जोड़ो यात्रा समापन पर कांग्रेस ने फहराया त‍िरंगा, गांधी मेले में उमड़ी भीड़

Simdega : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा समापन के बाद सिमडेगा/कोलेबिरा प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय ध्वज त‍िरंगा फहराया. मौके सुलभ नेल्सन डुंगडुंग ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को जबरदस्त समर्थन म‍िला है. साथ ही जनता ने राहुल गांधी के प्रेम और एकता के संदेश और देश को एकजुट करने की अमर भावना को सहृदय अपनाया है. समाज के सभी वर्गों से जबरदस्त समर्थन और हार्दिक भागीदारी ने इसे एक ऐतिहासिक यात्रा और भारतीय राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दिया है. कार्यक्रम में श्यामलाल प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष सुनील खड़िया, फुल केरिया डांग, क्लेमेंट टेटे, बिरोन सांगा, पूनम सोरेंग, पीटर टेटे, तनवीर आलम, राकेश कोंगाड़ी, बनफुल नायक, कंदरु नायक, अमृत डुंगडुंग, अभिमन्यु सिंह और पूरी कांग्रेस कमेटी तथा मंडल अध्यक्ष महासचिव एवं सचिव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

सिमडेगा के गांधी मेला में उमड़ी भीड़

[caption id="attachment_541007" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/simdega-2.jpg"

alt="सिमडेगा के गांधी मेला में उमड़ी भीड़" width="600" height="400" /> सिमडेगा के गांधी मेला में उमड़ी भीड़[/caption] इस बार गांधी मेला की डाक प्रक्रिया 2 साल बाद हुई और इससे सरकार को राजस्व 45 लाख 57 हजार मिली. इस मेले का आयोजन कोविड के कारण दो साल के बाद किया जा रहा है. मेले में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण काफी भीड़ हो रही है, जिससे गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. जाम की स्थिति हमेशा बनी हुई है. लोगों की भीड़ को देखते हुए इस मेले का विस्तार अब 5 फरवरी तक कर दिय गया है. लाखों रुपये राजस्‍वम‍िलने के बाद भी मेला परिसर में गंदगी का अंबार है, जिससे आस पड़ोस के लोग परेशान भी हैं. कहीं पर कूड़ा दान की व्यवस्था नहीं है ना ही की साफ-सफाई की कोई व्यवस्था की गई है. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा क‍ि अवधि विस्तार का विरोध करेंगे. ऊंचे दाम में बंदोबस्ती कर जनता से अधिक पैसे की वसूली की जाती है. उन्‍होंने कहा क‍ि जनता के हित में नहीं बढ़ने देंगे मेले की अवधि. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/rahul-said-at-the-end-of-bharat-jodo-yatra-i-dont-even-have-my-own-house-our-forefathers-sacrificed/">भारत

जोड़ो यात्रा के समापन पर बोले राहुल, मेरा अपना घर तक नहीं, हमारे पुरखों ने दी कुर्बानी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही