Search

 
 
 

सिमडेगा : शहीद शेख भिखारी को कांग्रेस ने अर्पित की श्रद्धांजलि

 
Simdega:  शहीद शेख भिखारी को कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाडी ने शहीद शेख भिखारी के बारे में बताते हुए कहा कि 2 अक्टूबर 1819 को उनका जन्म हुआ था. 8 जनवरी 1858 को उन्हें ब्रिटिश सरकार ने फांसी दे दी. शहीद शेख भिखारी का जन्म रांची जिले के बुड़मो में होकटे गांव में एक बुनकर परिवार में हुआ था. जब उनकी उम्र 20 वर्ष की हुई तो उन्होंने छोटानागपुर के महाराज के यहां नौकरी कर ली. अपनी लगन और मेहनत के बल पर बहुत जल्द दीवान के मुकाम पर पहुंच गए. साव 1857 में जब अंग्रेजों ने आक्रमण किया तब दीवान शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह की बड़कागढ़ की फौज ने अंग्रेज फौज का मुकाबला जोरदार ढंग से किया, यहां तक कि अंग्रेजे के फौज के छक्के छुड़ा दिए. रांची, चाईबासा और संथाल परगना से ब्रिटिश सेना को खदेड़ दिया गया. बाद में अंग्रेजी फौज जनरल मैकडोना के नेतृत्व में रामगढ़ पहुंच गई. फिर चुट्टू घाटी में खुफिया रास्ते से ऊपर चढ़कर 6 जनवरी 1858 को शेख भिखारी और उमराव सिंह को घेरकर गिरफ्तार कर लिया. सात जनवरी 1858 को फौजी अदालत लगा कर दोनों को फांसी की सजा सुनाई गई. आठ जनवरी 1858 को शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह को चुट्टू पहाड़ी के बरगद के पेड़ से लटका कर फांसी दे दी गई. इसे भी पढ़ें-बिजली">https://lagatar.in/electricity-consumers-will-get-a-shock-electricity-rates-will-increase-this-month/">बिजली

उपभोक्ताओं को लगेगा झटका, इसी महीने बढ़ेगी बिजली दर

शहादत हमेशा याद की जायेगी : भूषण बाड़ा

वहीं सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने बताया के इन दोनों की शहादत हमेशा याद की जाएगी. इन जैसे आजादी के दीवानों के बदौलत ही हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ. देशभक्तों और स्वत्रंत्रता सेनानियों ने अपनी सुख सुविधाओं को त्यागकर आजादी के लिए लंबा संघर्ष किया, असंख्य कुर्बानियों के बाद देश को आजादी मिली. इस मौके पर अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रावेल लकड़ा, जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाडी, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, जिला उपाध्यक्ष जॉनसन मिंज, शमी आलम, शिशिर मिंज, कृष्णा नाग, प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव जमीर अहमद, जिला अल्पसंख्यक सचिव जमीर हसन, टी टाँगर अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मो वाहिद, जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन, फुलकेरिया डांग, बिरेन तिर्की, 20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, अशफाक आलम, अरशद हुसैन, प्रेमदास, शकील अख्तर, सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, अरमान खान, जॉन लकड़ा समेक कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-cardholders-upset-due-to-strike-of-pds-dealers/">हजारीबाग

: पीडीएस डीलरों की हड़ताल से कार्डधारी परेशान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही