Search

 
 
 

सिमडेगाः डीसी ने सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन का किया उद्घाटन

डीसी कंचन सिंह व डीडीसी दीपांकर चौधरी ने गुरुवार को सदर अस्पताल में नई अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन फीता काटकर व स्विच ऑन कर किया. डीसी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है. इसी उद्देश्य से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की शरुवात की गई है.
 

Simdega : सिमड़ेगा डीसी कंचन सिंह व डीडीसी दीपांकर चौधरी ने गुरुवार को सदर अस्पताल में नई अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन फीता काटकर व स्विच ऑन कर किया. डीसी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है. इसी उद्देश्य से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन की शरुवात की गई है. अब  जिले के सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा. अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा.


इस दौरान डीसी ने सदर अस्पताल के डायलिसिस केंद्र का भी निरीक्षण किया. डायलिसिस केंद्र में प्रतिदिन 8-10 लोगों की डायलिसिस की जा रही है. अस्पताल में डायलिसिस के लिए तीन मशीन लगी हैं. इस अवसर पर सिविल सर्जन, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, महिला चिकित्सक, ऑपरेटर सहित अन्य उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही