Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : डीसी-एसपी ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण समेत 3 खबरें

Advertisement
Advertisement
Simdega: उपायुक्त अजय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने शहर में दुर्गा पूजा को देखते हुए विधि व्यवस्था का जायजा लिया. सिमड़ेगा के विभिन्न पूजा पंडालों का दोनों अधिकारियों ने जायजा लिया और पंडालों के प्रबंधन समिति को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. किसी भी तरह की सूचना को पुलिस के साथ साझा करने को कहा गया. मौके पर डीसी और एसपी ने पूजा पंडाल के पदाधाकारियों से पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था, श्रद्धालुओ के लिए दर्शन के लिए सुविधा आदि पर ध्यान देने को कहा इसे भी पढ़ें-वहीदा">https://lagatar.in/waheeda-rehman-received-dadasaheb-phalke-award/">वहीदा

रहमान को मिला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, आलिया,कृति,अल्लू और पंकज को राष्ट्रीय पुरस्कार
दूसरी खबर

जमानत मिलने पर भाजपा ने किया स्वागत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/17rc_m_160_17102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Simdega: पिछले दिनों छुरीटांगर गोइबेड़ा में प्रतिबंधित पशु वध किया गया था. इस मामले में सूचना देने वालों पर ही ST/SC एक्ट के तहत केस दर्ज करा दिया गया था. मामले में अदालत ने सुमन प्रसाद, विकास यादव, रामजीत यादव, गांदुर यादव, संदीप प्रसाद, मुकेश प्रसाद, सुदर्शन मांझी, मनोज यादव को अग्रिम जमानत दे दी.मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक और नगर परिषद उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू की नेतृत्व में जमानत मिले लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-south-eastern-railway-got-the-gift-of-four-pairs-of-new-trains-in-the-festive-season/">जमशेदपुर

: त्योहारी सीजन में दक्षिण पूर्व रेलवे को चार जोड़ी नई ट्रेनों का मिला उपहार

“लाख मुकदमा हो, अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे”

मौके पर जिला अध्यक्ष एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कहा कि चाहे लाख मुकदमा हो जाए अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे. प्रतिबंधित पशु की हत्या कानूनन जुर्म है. भारतीय जनता पार्टी इसका हमेशा विरोध करेगी. मौके पर जमानती लोगों को स्वागत करने वालों में श्रद्धानंद बेसरा, दीपनारायण दास, श्यामा लाल शर्मा, बसंत मांझी, अवध किशोर लौहगड़िया, जयमंगल यादव, सतीश प्रशाद, नपेश्वर यादव, मुरारी लाल केशरी, संजीत प्रसाद, रवि प्रशाद, अर्जुन भारती, सिकंदर यादव, उमेश प्रसाद गणेश प्रसाद, मनोज प्रसाद, रविन्द्र यादव मौजूद थे. तीसरी खबर

झारखंड एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण 23 अक्टूबर को

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/17rc_m_156_17102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Simdega: पहली बार एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है. ट्रॉफी का सिमडेगा जिला में अनावरण 23 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से 11.30 बजे के बीच किया जायेगा. कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी हॉकी झारख़ड के उपाध्यक्ष सह हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी और कोषाध्यक्ष कमलेश्वर मांझी ने दी. सिमडेगा के भूषण बाड़ा और जिले के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया और भव्य रूप से आयोजन किया जायेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/17rc_m_157_17102023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही