Search

 
 
 

सिमडेगा : अंचलाधिकारी से बाजार स्थानांतरण आदेश को रद्द करने की मांग

 
Simdega: कोलेबिरा व्यापारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल अंचलाधिकारी से मिला और बाजार स्थानांतरित करने के आदेश को रद्द करने की मांग की. ज्ञापन देते हुए संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार ने अंचल अधिकारी महोदय से आग्रह किया कि कोलेबिरा बाजार का इतिहास काफी पुराना है. 2 वर्ष पहले ही इसे कोलेबिरा मुख्यालय से काफी दूर बरवाडीह रोड में स्थानांतरित कर दिया गया. अभी भी पुराने जगह पर कुछ छोटे-मोटे किसानों के द्वारा सिर्फ सब्जी का बाजार लगाया जाता है. इससे कोलेबिरा के आम ग्रामीणों को काफी सहूलियत होती है और उन्हें सब्जी खरीदने दूर भी नहीं जाना पड़ता है. इस बाजार को बदलकर डेली मार्केट करने का सुझाव अध्यक्ष के द्वारा दिया गया. इसे भी पढ़ें-NIA">https://lagatar.in/nia-investigation-revealed-tpc-militant-bhikhan-ganjhu-was-buying-foreign-weapons-to-strengthen-his-hold-in-jharkhand/">NIA

जांच में खुलासा, टीपीसी उग्रवादी भीखन गंझू झारखंड में पकड़ मजबूत करने के लिए खरीद रहा था विदेशी हथियार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/21rc_m_90_21022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

अंचलाधिकारी ने दिया आश्वासन

यह प्रस्ताव अंचल अधिकारी महोदय को काफी पसंद आया और उन्होंने आश्वासन दिया कि अभी फिलहाल किसी भी सब्जी विक्रेताओं की दुकानों को जबरदस्ती नहीं हटाया जाएगा. जो किसान स्वेच्छा से सब्जी नये बाजार में बेचना चाहते हैं, वह वहां पर सब्जी बेच सकते हैं. जल्द ही डेली मार्केट कीबात को ध्यान में रखते हुए जनप्रतिनिधियों से बात करके और जगह का चयन करके इसका एक ठोस विकल्प तैयार किया जायेगा. मौके पर इम्तियाज आलम, धनंजय झा, अनिल कुमार, विष्णु प्रसाद, विनोद कुमार, अंकित कुमार, बलदेव प्रसाद, प्रवीण कुमार तथा कमेश कुमार के अलावे काफी संख्या में व्यापारी संघ के सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-woman-dies-after-being-hit-by-truck-protest-by-blocking-road/">हजारीबाग

:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, सड़क जाम कर प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही