Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : जिप अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, सदस्यों का कोरम पूरा नहीं

Advertisement
Advertisement
Simdega:  सिमडेगा जिला उपायुक्त अजय कुमार सिंह की मौजूदगी में जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग के खिलाफ दिये गये अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई. डीसी ने कोरम पूरा नहीं होने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान के लिए निर्धारित सदस्यों की उपस्थिति नहीं थी. साथ ही कहा कि कुल 25 सदस्यों को मतदान करना था जिसमे कुल 19 सदस्यों की सहमति चाहिए थी. उन्होंने बताया कि मौजूद सदस्यों ने कुछ टेक्निकल मुद्दे उठाए हैं जिसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग से मंतव्य मांगा गया है. मंतव्य प्राप्त होने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें-पति">https://lagatar.in/husband-was-going-to-marry-for-the-second-time-after-hearing-the-news-she-reached-bengabad-from-gurgaon-pleaded/">पति

करने जा रहा था दूसरी शादी, खबर सुन गुड़गांव से बेंगाबाद पहुंची पहली पत्नी, फिर हुआ…
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-11-at-17.03.11_7e3da271-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले ने रखी अपनी बात

वही इस संबंध में अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले बांसजोर जिला परिषद सदस्य समरोम पॉल तोपनो ने कहा कि हमलोग ने मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर उपायुक्त के समक्ष बात रखी. हमने कहा कि तोरपा विधायक के प्रतिनिधि को वोटिंग कराने से आंकड़ा पूरा हो सकता है. दूसरा अविश्वास प्रस्ताव के समय बोलबा जिला परिषद् सदस्य ने हस्ताक्षर किया था लेकिन आज वह मौजूद नहीं रही. इस पर जांच होनी चाहिए. ये दो महत्वपूर्ण बात है जिसके कारण अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय अभी होल्ड में रखा गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-11-at-17.02.40_b92cf5bc-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

झारखंड पार्टी ने निकाला जुलूस

वही अविश्वास प्रस्ताव पर कोरम पूरा नहीं होने पर झारखंड पार्टी ने जुलूस निकालकर खुशियां मनाई और मिठाई बांटी. झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का के नेतृत्व में पार्टी के समर्थकों ने बम पटाखा फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया. एनोस एक्का ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि यह जीत पूरे सिमडेगा जिला के जनता की जीत है और यह कांग्रेस की हार है. वही बोलबा जिप सदस्य अनिता सोरेंग के संबंध में उन्होने कहा कि झापा पार्टी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष है. उन्होंने कांग्रेस पर ही आरोप लगाते हुए कहा कि हो सकता है कांग्रेस पार्टी के लोगों द्वारा अनिता सोरेंग को किडनैप कर दबाव डालकर अविश्वास प्रस्ताव पर साइन कराया हो. इस मौके पर झारखंड पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष विभव संदेश एक्का ने कहा कि इस जीत का असर अगामी चुनाव मे दिखेगा. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-due-to-fear-of-defamation-daughter-was-beheaded-6-including-father-and-brother-arrested/">पलामू

: बदनामी के डर से बेटी को काट दिया था, पिता-भाई समेत 6 गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही