Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा जिले को कांग्रेस के दोनों विधायक ने कलंकित किया- शेलेन्द्र सिंह

Simdega :  भारतीय जनता पार्टी सिमडेगा जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा एवं कोलेबिरा विधायक बिक्सल कोंगाडी ने क्षेत्र की जनता को शर्मसार किया है जनता उन्हें चुनकर भेजी थी की जनता का काम होगा पर उन्होंने कोलकाता जाकर सौदेबाजी की कोशिश की और पैसे के साथ पकड़े गए. उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि चुने हुए जनप्रतिनिधि आगे से ऐसी गलती ना करें. वहीं उन्होंने कहा कि सिमडेगा विधायक ने एक युवक को धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया एवं धमकी दी यह निंदनीय है और एक जनप्रतिनिधि के गरिमा के ख़िलाफ़ है. जिले के दोनों विधायक ने सिमडेगा जिला को कलंकित किया है. इन पर सरकार कड़ी कार्रवाई करें ताकि भविष्य में जनप्रतिनिधि इस तरह का कार्य ना कर सकें. वहीं संगठन प्रभारी ने सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा द्वारा चलाए जा रहे रचनात्मक कार्य की जानकारी ली और कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जल संरक्षण, कोविड टीकाकरण, वृक्षारोपण, लोकल फॉर वोकल, जैसे अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हॉं. मौके पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, महामंत्री दीपक पुरी, कोषाध्यक्ष अनूप प्रसाद, मुकेश श्रीवास्तव, कार्यालय प्रभारी श्रीलाल साहू मौजूद थे. इसे भी पढ़ें–भावी">https://lagatar.in/it-is-everyones-responsibility-to-save-the-earth-for-the-future-generation-agriculture-secretary/">भावी

पीढ़ी के लिए धरती को बचाना सभी की जिम्मेदारी- कृषि सचिव [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही