Search

 
 
 

सिमडेगा : लापता पुत्र को ढूंढ रहे थे पिता, युवती के साथ रांची में मिला

 
Simdega:  जब पिता अपने पुत्र के संबंध में जाना कि वह कॉलेज से वापस घर नहीं आया है तो परिजन उसे ढूंढने लगे. नहीं खोज पाने पर इस संबंध में गुमशुदा होने का सनहा एक मार्च को कोलेबिरा थाना में दर्ज कराया. फिर भी पिता और परिजन उसे ढूंढते रहे. जब उसके पिता कृष्णा साहू कोन्डेकेरा निवासी को पता चला कि वह रांची में सुरक्षित है, तो खुशी से फूले नहीं समाये. जब वो पुत्र प्रीतम कुमार साहु को लेने रांची गये तो उसके साथ एक युवती भी मिली. पुत्र के मिल जाने की सूचना पिता कृष्णा साहू ने पुनः कोलेबिरा थाना को दिया. माजरा ये था कि उसका बेटा प्रीतम कुमार साहू किसी लडकी के प्यार में पड़कर भाग गया था. जब दोनों परिवार के लोगों ने खोजबिन की तब दोनों रांची से पकड़े गये, पूरे वाक्या से वाकिफ होने के बाद कोलेबिरा थाना ने लड़के को उसके पिता को सौंप दिया वहीं लड़की को केरसई थाना को सौंप दिया गया है. इसे भी पढ़ें-रास">https://lagatar.in/rashtriya-swayamsevak-sangh-elections-jmms-pressure-bore-fruit-sarfaraz-ahmed-will-be-the-candidate/">रास

चुनाव: झामुमो का दबाव रंग लाया, सरफराज अहमद होंगे प्रत्याशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही