Simdega: सिमडेगा जिला के
खैरनटोली में एनएच 143 के पास रहने वाले अधिवक्ता सगीर अहमद के घर पर नकाबपोश अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. 4 की संख्या में अपराधी घर का ग्रील तोड़कर अंदर घुसे और सो रहे अधिवक्ता और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की. अपराधियों ने अधिवक्ता के सिर पर लोहे की रड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. फिर अलमारी से 85 हजार रूपए नगद और जेवरात लेकर फरार हो गये. वहीं घटना के बाद अधिवक्ता के परिजनों की ओर से घायल दंपत्ति को सदर अस्पताल लाया गया. 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-397.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
सूचना मिलने पर सदर पुलिस पंहुची और घटना की जानकारी ली. पुलिस घायल अधिवक्ता का बयान लेकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. इधर अधिवक्ता की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है. वहीं इस घटना को लेकर अधिवक्ता संघ में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है. इसे भी पढ़ें: विधानसभा">https://lagatar.in/barhi-mla-umashankar-akela-paid-tribute-to-bhagat-singh-at-the-main-gate-of-the-assembly/">विधानसभा
के मुख्य द्वार पर बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि [wpse_comments_template]
Leave a Comment