Search

सिमडेगा : कलश यात्रा के साथ चार दिवसीय अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ

Simdega/Kolebira: कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र के लचरागढ़ में श्री शिव शक्ति महिला मंडल के तत्वावधान में चार दिवसीय अखंड हरिकीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. मौके पर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा शिव मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई जो लचरागढ़ प्रिंस चौक, टावर चौक,नीचे चौक होते हुए देव नदी पहुंची. नदी किनारे पुरोहित ने विधिवत पूजन कर कलश में जल भरवाया. इसके बाद कलश यात्रा पुनः लचरागढ़ बस्ती ब्राह्मण टोली स्थित शिव मंदिर प्रांगण पहुंची. मौके पर सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद और शरबत का वितरण किया गया. कलश यात्रा के दौरान कोलेबिरा थाना के एएसआई जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस के जवान मौजूद रहे. 5 अप्रैल को अधिवास नामकरण के साथ अखंड हरिकीर्तन कार्यक्रम शुरू होगा. वहीं 7 अप्रैल को नगर भ्रमण के साथ अखंड हरिकीर्तन का समापन होगा. कलश यात्रा में कोलेबिरा विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी सुजान मुंडा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि चिंतामणि कुमार भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-checking-of-vehicles-in-view-of-lok-sabha-elections/">सिमडेगा

: लोकसभा चुनाव को देखते हुए गाड़ियों की जांच
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/04rc_m_124_04042024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//