Search

 
 
 

सिमडेगा: दुर्गा पूजा को लेकर अहम बैठक, 5 अक्टूबर को होगा रावण दहन

 
Simdega: दुर्गा पूजा समन्वय समिति की बैठक गुरुवार को हुई. महावीर मंदिर परिसर में ओम प्रकाश साहू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर चर्चा हुई. बैठक में धूमधाम के साथ शारदीय नवरात्र का त्योहार मनाने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि इस वर्ष 26 सितंबर को कलश स्थापना के साथ नवरात्र पूजा प्रारंभ होगी. वहीं 2 अक्टूबर को महासप्तमी की पूजा होगी और पंडालों का पट श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा. 3 अक्टूबर को महाअष्टमी जबकि 4 अक्टूबर को महानवमी है. 5 अक्टूबर को विजयादशमी होगी. 5 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया गया. जबकि 6 अक्टूबर को मां दुर्गा को विदा कर उनकी प्रतिमा को विसर्जित कर दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें-अमेरिका">https://lagatar.in/americas-star-boxer-isaiah-jones-murdered-brother-shot-himself/">अमेरिका

के स्टार बॉक्सर इसियाह जोन्स की हत्या, भाई ने ही मार दी गोली

सरोवर तक निकलेगी विसर्जन शोभायात्रा

मां की प्रतिमा को सरोवर तक ले जाने के लिए शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया. बैठक में 27 सितंबर को जिले के सभी पूजा समितियों के साथ बैठक कर समन्वय बनाने का भी फैसला लिया गया. मौके पर दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक डीडी सिंह, अनूप केसरी, रिंकू अग्रवाल, पवन जैन, मनोज झा, रविकांत साहू, विकास साहू, विष्णु शर्मा, जिया ठाकुर, नरेश शर्मा, राकेश सरगुजा, अवधेश केसरी, शंभू शाह,सुनील शाह, रमेश दास, परशुराम, कौशल रोहिल्ला आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-forest-department-team-raided-ivory-tusks-recovered/">लातेहार:

वन विभाग की टीम ने मारा छापा, हाथी दांत बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही