Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : अघरमा पंचायत में कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ कार्यक्रम

Simdega : जिला के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत अघरमा पंचायत के करम टोली में कांग्रेस पार्टी ने हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया. मौके पर कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, प्रखंड अध्यक्ष सुलभ नेल्सन डुंगडुंग भी मौजूद थे. मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में सभी जाति धर्म और संप्रदाय के लोगों को एक साथ जोड़ने का काम कर रही है. उसी तरह हम लोग भी झारखंड में और सिमडेगा जिले में सभी लोगों को एक साथ जोड़ने का काम कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी द्वारा जाति धर्म के नाम पर नफरत फैलाया जा रहा है. वहीं कांग्रेस पार्टी सबको आपसी मेल मिलाप और भाईचारा के साथ जोड़ने का कार्य कर रही है. इसे भी पढ़ें :छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/horrific-road-accident-in-chhattisgarh-truck-crushed-car-and-bike-5-killed/">छत्तीसगढ़

में भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रक ने कार और बाइक को रौंदा, 5 की मौत
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/ccc-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

स्कूल भवन का होगा निर्माण- विधायक

अघरमा पंचायत में करमटोली आरसी प्राथमिक विद्यालय की जर्जर स्थिति को देखते हुए विधायक ने कहा अगले वित्तीय वर्ष में यहां स्कूल भवन निर्माण होगा ताकि हमारे बच्चों को पढ़ाई में असुविधा ना हो. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष रावेल लकड़ा, जिला विधायक प्रतिनिधि समी आलम, जिला उपाध्यक्ष श्यामलाल प्रसाद, महिला बीस सूत्री अध्यक्ष लूथर सुरीन, अध्यक्षा महिमा डांग, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राकेश कोनगाडी, पूर्व अध्यक्ष सुनील खड़िया, फुलकेरिया डांग, क्लेमेंट टेटे, पंचायत अध्यक्ष जगजीत केरकेट्टा, अमृत डुंगडुंग, कंदरु नायक, रवी गोप, इमानुएल डुंगडुंग, सुनील डुंगडुंग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deputy-commissioner-encouraged-the-board-examinees-gave-tips-for-success-wished-for-a-bright-future575906-2/">जमशेदपुर

: उपायुक्त ने बोर्ड परिक्षार्थियों का बढ़ाया हौसला, सफलता के दिए टिप्स, उज्जवल भविष्य की कामना की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही