Search

 
 
 

सिमडेगा : वसंत पंचमी के मौके पर कंचन जतरा का आयोजन

 
Simdega :  वसंत पंचमी के मौके पर कोलेबिरा के कनजोगा पोटियाटोली गांव में कंचन जतरा महोत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का ने रिबन काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि मां सरस्वती का आशीर्वाद सबको मिलते रहे. इस प्रकार के आयोजन करने से लोगों को अपनी संस्कृति और अपने धरोहर के प्रति लगाव बना रहता है. झारखंड की संस्कृति, गीत और संगीत से लगाव बना रहता है. संदेश एक्का ने कहा कि आज धीरे-धीरे पश्चिमी सभ्यता का प्रभाव फैल रहा है. इससे हमारी संस्कृति का अस्तित्व खतरे में पड़ जायेगा. हमें अपनी संस्कृति को बचाए रखने के लिए इस प्रकार का आयोजन करते रहने की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें:तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-villagers-block-chaibasa-bharbharia-road-for-electricity-removed-after-assurance/">तांतनगर

: बिजली को लेकर ग्रामीणों ने चाईबासा-भरभरिया सड़क को किया जाम, आश्वासन के बाद हटे
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/uuuu-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

कलाकारों ने दर्शकों को झुमाया

इस मौके पर अलग-अलग जगहों से बुलाए गए मशहूर कलाकारों ने एक से बढ़कर नगमें पेश किये. कलाकारों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. वहीं आयोजन को सफल बनाने के लिए मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष धनेश बड़ाईक कोषाध्यक्ष शिवचरण बड़ाईक, सचिव सुरेश बड़ाईक, समिति के नीरज बड़ाईक, नितेश बड़ाईक, रूपेश बड़ाईक, रोपणो बड़ाईक, गुरुचरण सिंह, रमेश बड़ाईक सहित गांव के सभी लोगों की भूमिका रही. इसे भी पढ़ें:हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-students-showed-enthusiasm-regarding-pm-modis-discussion-on-the-exam-said-inspirational/">हजारीबाग

: पीएम मोदी के परीक्षा पे चर्चा को लेकर छात्रों में दिखा उत्साह, कहा- प्रेरणादायी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही