Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : जीईएल चर्च करमापानी में मंडली संस्कार दिवस समारोह, झापा नेता संदेश एक्का रहे मौजूद

Simdega : जलडेगा प्रखंड के जीएल चर्च करमापानी में शुक्रवार को मंडली संस्कार दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का उपस्थित रहे. सर्वप्रथम पादरी आर केरकेट्टा लोम्बाई ने विधिवत रूप से गिरजा आराधना एवं प्रभु भोज अनुष्ठान किया. वहीं ढोल नगाड़ा एवं पारंपरिक तरीके से झापा युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का का स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया. मौके पर संदेश एक्का ने कहा कि ईश्वर की प्रार्थना करने के लिए हम सभी ने चर्च का निर्माण किया है. यहां बैठकर हम प्रार्थना करते हैं और ईश्वर से सीधा वार्तालाप कर अपने जीवन की परेशानियों को दूर करते हैं. प्रभु यीशु ने कहा कि हमें अपने जीवन में लोगों की मदद करने और दीन दुखियों की सेवा करने के लिए इस धरती पर भेजा है. ईश्वर का पुत्र होने के बावजूद मानव कल्याण के लिए इस धरती पर आकर हम सभी का उद्धार किया. बाइबिल में लिखी बातों का अनुसरण करना चाहिए. उन्होंने युवाओं को नशा से दूर रहने को कहा. इसे भी पढ़ें:हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-students-showed-enthusiasm-regarding-pm-modis-discussion-on-the-exam-said-inspirational/">हजारीबाग

: पीएम मोदी के परीक्षा पे चर्चा को लेकर छात्रों में दिखा उत्साह, कहा- प्रेरणादायी

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर झापा जलडेगा प्रखंड अध्यक्ष उम्लान कंडुलना, सभापति विश्राम कंडुलना, संस्कार दिवस अध्यक्ष लीबनुस बागे, सचिव सीमोन कंडुलना, निस्तार बागे, कोषाध्यक्ष बरनबास होरो, विकास, मनसुख होरो, अमन खेस, सूरसेन तिर्की, सुनील जोजो, संमवेल धनवार, जोशेप डुंगडुंग, रसल खलखो, चिराग बाड़ा समेत दूर-दूर से विभिन्न मंडली से आए हुए मसीहीगण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-colorful-program-organized-on-the-occasion-of-saraswati-puja-appeal-to-stay-away-from-drugs/">सिमडेगा

: सरस्वती पूजा के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन, नशा से दूर रहने की अपील
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही