Search

 
 
 

सिमडेगा : मां बाघचंडी वार्षिक महोत्सव को लेकर बैठक, 12 फरवरी से 3 दिवसीय आयोजन

 
Simdega : जिला के कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत एडेगा पंचायत के मां बाघचंडी वार्षिक महोत्सव सह अखंड हरि कीर्तन पूजन को सफल बनाने के लिए बैठक हुई. बता दें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां बाघचंडी परिसर में वार्षिक महोत्सव सह अखंड हरि कीर्तन पूजन और मेला का आयोजन किया जायेगा. इसे सफल बनाने के लिए ग्रामीणों ने विचार विमर्श किया. प्रति वर्ष की तरह 12 फरवरी से तीन दिवसीय महोत्सव होगा. इसे भी पढ़ें: हजारीबाग">https://lagatar.in/rail-do-or-jail-do-slogans-at-hazaribagh-junction-warning-of-violent-agitation/">हजारीबाग

जंक्शन पर लगे रेल दो या जेल दो के नारे, उग्र आंदोलन की चेतावनी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/bbb-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में कलहा टोली, रामजड़ी, पोगलोया वर टोली, पोगलोया गंझू टोली, टुटीकेल, लचडागढ़ के ग्रामीणों ने बैठक में हिस्सा लिया. मां बाघचंडी वार्षिक महोत्सव में बढ़-चढ़ कर सहयोग करने की बात कही गयी. मंदिर परिसर एवं मेला की स्वच्छता बनाए रखने को लेकर भी चर्चा की गई. इस बाबत अगली बैठक 31 जनवरी मंगलवार होगी. इसमें मां बाघचंडी के भक्तों को आमंत्रित किया गया है. बैठक में बाघचंडी मंदिर समिति कलहा टोली एवं कलहाटोली के ग्रामीण, छत्रपति सिंह, हरीश चंद्र सिंह, राजेश अग्रवाल, मनबोध सिंह, तारकेश्वर सिंह, संदीप साहू, संजय मिश्रा, रंजित सिंह, गोवर्धन सिंह, जय प्रकाश सिंह, रामविलास सिंह, नंदलाल बडाईक, सहित कलहा टोली के महिलाए एवं पुरुष मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-many-station-in-charges-were-changed-assumed-charge/">सिमडेगा

: कई थाना प्रभारी बदले गये, पदभार किया ग्रहण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही