Search

 
 
 

सिमडेगा: मेगा भर्ती कैंप का आयोजन, 496 अभ्यर्थी चयनित

 
Simdega: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पहल पर जनजातीय कार्य मंत्रालय और टाटा कंपनी द्वारा मेगा भर्ती कैंप का फाइनल स्क्रुटनी हुआ. इसमें 496 युवतियां जॉब के लिए चयनित हुईं. उन्हें 27 सितंबर को तमिलनाडु ले जाया जाएगा. जहां 12 दिन की ट्रेनिंग के बाद उन्हें ड्यूटी दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें– कालू">https://lagatar.in/the-main-accused-of-the-criminal-kalu-lama-murder-case-was-arrested-the-incident-took-place-in-morhabadi/">कालू

लामा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मोरहाबादी में हुई थी वारदात
टाटा कंपनी के जयशंकर ने कहा कि डीडीसी आर रोनिता और मेडिकल टीम का सराहनीय योगदान रहा. इससे कंपनी व अभ्यर्थियों को कोई परेशानी नहीं हुई. भविष्य में कंपनी चाहेगी की इस जिले में फिर भर्ती कैंप का आयोजन हो. मंत्री के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि मंत्री अर्जुन मुंडा के पहल पर टाटा कंपनी द्वारा यह शुभ अवसर सिमडेगा जिला व खूंटी लोकसभा के युवतियों को मिला है, ताकि इस क्षेत्र से पलायन का दाग कुछ कम हो सके. मौके पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, मनोज साय, रवि गुप्ता, दीपक पूरी, अनूप प्रसाद, नवीन सिंह, रामविलास बड़ाईक और अमित अग्रवाल मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– मोदी">https://lagatar.in/modis-mann-ki-baat-chandigarh-airport-will-be-named-shaheed-bhagat-singh/">मोदी

के मन की बात : चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह होगा, अफ्रीका से लाये गये चीतों पर भी बोले
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही