Search

 
 
 

Simdega News : अवैध बालू लदे ट्रैक्टर से पुलिसकर्मी के कुचलने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

Simdega News : सिमडेगा पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के पुलिसकर्मी  को कुचलकर फरार होने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वारदात पिछले 9 अगस्त की रात हुई थी.
 
जानकारी देते सिमडेगा एसडीपीओ.

Simdega News : सिमडेगा पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के पुलिसकर्मी  को कुचलकर फरार होने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वारदात पिछले 9 अगस्त की रात हुई थी. पुलिस ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया था.

सिमडेगा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इसे भी पढ़ें


आरोप है कि एक ट्रैक्टर चालक ने गश्ती टीम के एक पुलिस कर्मी को कुचल दिया और फरार हो गया. घायल पुलिस कर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस मामले में एसपी के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया.


एसआईटी ने तकनीकी व मानवीय साक्ष्यों के आधार पर सिमडेगा व गुमला में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. यह जानकारी सिमडेगा एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने प्रेसवार्ता में दी. गिरफ्तार आरोपियों में बालकेश्वर ग्वाला, रोहित गोप व विजय डुंगडुंग उर्फ बीजु शामिल हैं. उनकी निशानदेही पर गुमला के सुरसांग थाना क्षेत्र से स्वराज ट्रैक्टर ट्रॉली व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. पुलिस ने बताया कि बालकेश्वर ग्वाला व विजय डुंगडुंग का आपराधिक इतिहास रहा है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही