Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Simdega News : 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, डीसी ने किया उद्घाटन

सिमडेगा जिला की खबरें

Simdega : सिमडेगा के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता गुरुवार को शुरू हुई. दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन डीसी कंचन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों की अंडर-15 बालक व अंडर-17 बालक-बालिका टीमें भाग ले रही हैं.

 

Uploaded Image

प्रतियोगिता का शुभारंभ करतीं डीसी कंचन सिंह


डीसी ने रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर व खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. उनसे खेल भावना, अनुशासन व टीमवर्क के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की. उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, प्रशिक्षक व खेल प्रेमी मौजूद रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही