Search

 
 
 

Simdega News : अवैध बालू खनन पर प्रशासन की सख्ती, शंख नदी व सोगड़ा बालू घाट पर छापेमारी

एसडीओ ने कहा कि जिले में अवैध बालू उठाव, भंडारण एवं परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अवैध धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
 
बालू घाट पर जांच करती प्रशासन की टीम.

Simdega : सिमडेगा जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन व भंडारण पर रोक के लिए प्रशासन लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है. एसडीओ ने सीओ के साथ शंख नदी व सोगड़ा बालू घाट पर औचक छापेमारी अभियान चलाया. इस कार्रवाई से बालू तस्करों में हड़कंप मच गया.

 

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने घाटों की स्थिति का निरीक्षण किया व अवैध खनन गतिविधियों की जांच की. एसडीओ ने स्पष्ट किया कि NGT के नियम लागू होने के बाद नदी से बालू उठाव व खनन पर प्रतिबंध है. इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की गई.

 

एसडीओ ने कहा कि जिले में अवैध बालू उठाव, भंडारण एवं परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अवैध धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि बालू का अवैध खनन व परिवहन की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही