Search

 
 
 

Simdega News: एसपी का निर्देश, नशा कारोबारियों पर कसें नकेल

मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध कारोबार पर नियंत्रण को लेकर एसपी ने समीक्षा बैठक की.
 

Simdega: मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध कारोबार पर नियंत्रण को लेकर एसपी ने समीक्षा बैठक की. इस बैठक में सिमडेगा और ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के NDPS (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) एक्ट के तहत दर्ज मामलों की की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई.

 

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध भंडारण एवं बिक्री से जुड़े मामलों में वैज्ञानिक एवं साक्ष्य-आधारित अनुसंधान सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया.

 

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि जब्त मादक पदार्थों के नमूनों की समय पर जांच कराई जाए, अभियुक्तों के विरुद्ध मजबूत साक्ष्य एकत्र कर शीघ्र कोर्ट में आरोप-पत्र समर्पित किया जाए. उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में नियमित अभियान चलाया जाए और ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

 

पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए. साथ ही आम नागरिकों से भी मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस को सूचना देकर सहयोग करने की अपील की.

 

इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमडेगा, पुलिस निरीक्षक सिमडेगा अंचल, थाना प्रभारी सिमडेगा एवं ठेठईटांगर, संबंधित कांडों के अनुसंधानकर्ता तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही