Search

 
 
 

Ranchi News: नालंदा से आकर करते थे बाइक चोरी, गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

राजधानी रांची में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है, जिसको लेकर हर चौक चौराहों पर नियमित रूप से वाहन जांच अभियान से चलाए जा रहे हैं.
 

Ranchi: राजधानी रांची में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है, जिसको लेकर हर चौक चौराहों पर नियमित रूप से वाहन जांच अभियान से चलाए जा रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार की रात करीब साढ़े 9 बजे ओरमांझी से बिना नंबर प्लेट के काली रंग की बाइक पर सवार दो लोगों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की. लेकिन वे पुलिस को देखते ही भागने लगे. 

 

बाइक चालक के भागने की सूचना पर ओरमांझी थाना ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान वही बाइक सिकिदिरी की ओर भागते हुए दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ा लिया. पुलिसिया पूछताछ में पता चला कि ये दोनों बाइक चोर गिरोह के सदस्य हैं. पुलिस ने इन दोनों के अलावा एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में सिंटू कुमार, अनिकेत कुमार  और विकाश कुमार है शामिल हैं. तीनों का पहले से आपराधिक इतिहास भी रहा है.

 

पुलिस ने इनके पास से चोरी की सात बाइक बरामद की है. इन लोगों ने करीब 35 से 40 बाइक को पहले ही बेच दिया है. गिरोह के पास से मास्टर चाबी, पेंट करने की मशीन और कई सारे ऐसे उपकरण बरामद किए गए हैं जो बाइक चोरी में इस्तेमाल की जाती थी.

 

बाइक चोर गिरोह के लोग पहले अलग-अलग जगह पर बाइक की रेकी करते थे, जिसके बाद इसकी जानकारी बिहार के नवादा जिले में रहने वाले गिरोह के लोगों को दी जाती थी. बाइक की रेकी करने के बाद बिहार से लगभग 4 से 5 लोग रांची आते थे और अलग-अलग जगहों से ये लोग बाइक की चोरी करते थे. इस गिरोह में 14 से 15 लोग शामिल हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही