Search

Ranchi : मुहर्रम को लेकर DC-SSP ने की बैठक, आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील

Ranchi : 26 जून  मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से डीसी मंजूनाथ भजंत्री व एसएसपी राकेश रंजन और सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस के संचालन, यातायात प्रबंधन और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के पालन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.
 
बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए. इस दौरान सभी अखाड़ाधारियों से अपील की गई कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखें, निर्धारित समय का पालन करें और न्यायालय व प्रशासन द्वारा जारी सभी निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित करें.

प्रशासन ने कहा कि मुहर्रम के दौरान अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर विशेष नजर रखी जाएगी. इसके लिए सोशल मीडिया की निगरानी बढ़ा दी गई है और साइबर मॉनिटरिंग टीम को सक्रिय कर दिया गया है. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके.

जुलूस के बेहतर संचालन और समन्वय के लिए सेंट्रल मुहर्रम कमेटी ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्ति की है. ये प्रभारी प्रशासन के साथ मिलकर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे और आवश्यक समन्वय बनाए रखेंगे.

मुहर्रम को देखते हुए पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है. सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 10 हजार से अधिक अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है.

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि मुहर्रम का पर्व शांति और भाईचारे के साथ संपन्न हो सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही