Search

 
 
 

Jamshedpur News : हाथी-घोड़ा मंदिर के पास बस व कार में टक्कर, मुआवजे को लेकर हंगामा

हाथी-घोड़ा मंदिर के समीप बस व क्रेटा कार के बीच टक्कर हो गई. घटना के बाद मौके पर बस चालक, कंडक्टर व कार चालक के बीच नुकसान की भरपाई को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा.
 
घटनास्थल पर जुटी भीड़.

Jamshedpur : जमशेदपुर शहर के साकची से मानगो जाने वाले मुख्य मार्ग पर हाथी-घोड़ा मंदिर के पास शनिवार को एक बस व हुंडई क्रेटा कार के बीच टक्कर हो गई. हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस संख्या JH05CE9622 मानगो की ओर जा रही थी. इसी दौरान हाथी-घोड़ा मंदिर के समीप बस व क्रेटा कार के बीच टक्कर हो गई. घटना के बाद मौके पर बस चालक, कंडक्टर व कार चालक के बीच नुकसान की भरपाई को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा. कार चालक ने मुआवजा देने की मांग की, जबकि बस चालक और कंडक्टर का कहना था कि इस संबंध में अंतिम फैसला बस मालिक के आने के बाद ही लिया जाएगा.

 

बस कर्मियों ने बताया कि घटना की सूचना वाहन मालिक को दे दी गई है और उन्हें मौके पर बुलाया गया है. हालांकि खबर लिखे जाने तक बस मालिक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे. दोनों पक्ष आपसी सहमति से मामले का समाधान निकालने की कोशिश कर रहे थे.

 

दुर्घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. बाद में स्थिति सामान्य हो गई और वाहनों का आवागमन फिर से सुचारू हो गया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही