Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यसभा चुनाव परिणाम पर कांग्रेस का पलटवार, भाजपा-राजद के आरोपों को बताया निराधार

Ranchi: झारखंड राज्यसभा चुनाव के परिणाम को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच कांग्रेस ने भाजपा और राजद की ओर से कांग्रेस प्रभारी और विधायकों पर लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. कांग्रेस ने इन आरोपों को निराधार, दुर्भाग्यपूर्ण और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड राज्यसभा चुनाव के परिणाम को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच कांग्रेस ने भाजपा और राजद की ओर से कांग्रेस प्रभारी और विधायकों पर लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. कांग्रेस ने इन आरोपों को निराधार, दुर्भाग्यपूर्ण और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताया है.

 

कांग्रेस की ओर से कहा गया कि कांग्रेस विधायक दल ने पूरी एकजुटता, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया और चुनाव परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं आने का मतलब यह नहीं है कि बिना किसी तथ्य या प्रमाण के कांग्रेस विधायकों की निष्ठा पर सवाल उठाए जाएं.

 

कांग्रेस ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि यदि भाजपा और उसके सहयोगी दलों के पास केवल 24 वोट थे, तो उन्हें मिले अतिरिक्त 6 वोट कहां से आए? पार्टी ने दावा किया कि यह स्थिति कई सवाल खड़े करती है और इसकी निष्पक्ष समीक्षा होनी चाहिए.

 

अपने बयान में कांग्रेस ने भाजपा पर पैसे के प्रभाव और राजनीतिक खरीद-फरोख्त के आरोप भी लगाए. साथ ही यह सवाल उठाया कि भाजपा किसी झारखंडी नेता या कार्यकर्ता को उम्मीदवार क्यों नहीं बना सकी.

 

कांग्रेस ने कहा कि यदि महागठबंधन के घोषित वोट अपेक्षित रूप से नहीं मिले हैं, तो यह महागठबंधन के भीतर गंभीर आत्ममंथन का विषय है. पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव को लेकर मेहनत और रणनीति बनाई थी, ऐसे में पूरे घटनाक्रम की समीक्षा और जांच की अपेक्षा की जा रही है.

 

कांग्रेस ने यह भी बताया कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सहयोगी दलों के शीर्ष नेताओं के संपर्क में है और पूरे घटनाक्रम का बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है. साथ ही सहयोगी दलों से सार्वजनिक आरोप-प्रत्यारोप से बचने की अपील की गई.

 

अंत में कांग्रेस ने कहा कि यह समय दोषारोपण नहीं बल्कि तथ्यों के आधार पर आत्ममंथन और जनता के मुद्दों पर केंद्रित राजनीति का है. पार्टी ने दोहराया कि वह झारखंड के लोगों के हित, सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही