Search

 
 
 

Jamshedpur News: MGM अस्पताल में मिलेगी डायलिसिस सुविधा, किडनी मरीजों को मिलेगी राहत

कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में जल्द ही डायलिसिस सेंटर शुरू होने जा रहा है. इस सुविधा के शुरू होने से जमशेदपुर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किडनी मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी.
 

Jamshedpur: कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में जल्द ही डायलिसिस सेंटर शुरू होने जा रहा है. इस सुविधा के शुरू होने से जमशेदपुर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किडनी मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी. अभी तक मरीजों को डायलिसिस के लिए खासमहल स्थित सदर अस्पताल पर निर्भर रहना पड़ता है.

 

अस्पताल प्रबंधन ने डायलिसिस सेवा शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं. मरीजों को सुरक्षित और संक्रमण मुक्त पानी उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल में आरओ वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा. इसके लिए उपयुक्त एजेंसी की तलाश शुरू कर दी गई है.

 

इसके अलावा डायलिसिस मशीनों और अन्य आवश्यक उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी. एमजीएम अस्पताल और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इस परियोजना के लिए इच्छुक एजेंसियों से 19 जुलाई तक कोटेशन आमंत्रित किया है.

 

वर्तमान में जिले के किडनी मरीजों को डायलिसिस के लिए खासमहल स्थित सदर अस्पताल जाना पड़ता है, जहां अक्टूबर 2021 से यह सुविधा उपलब्ध है. सदर अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 4 से 5 मरीजों का डायलिसिस किया जाता है. मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण कई लोगों को अपनी बारी के लिए इंतजार भी करना पड़ता है.

 

एमजीएम अस्पताल में डायलिसिस सेंटर शुरू होने के बाद मरीजों को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और उन्हें समय पर बेहतर सुविधा मिल सकेगी.

 

इधर, स्वास्थ्य विभाग जिले में डायलिसिस सेवाओं का विस्तार करने की दिशा में भी काम कर रहा है. जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी डायलिसिस सेंटर खोलने की तैयारी चल रही है. इसके लिए स्थल निरीक्षण का कार्य पूरा हो चुका है और आगे की प्रक्रिया जारी है. स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक किडनी मरीजों को उनके नजदीक बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही