Search

 
 
 

Jamshedpur News: गोरा हत्याकांड में फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा, ईंट-भट्ठा संचालक ने किया सरेंडर

Jamshedpur : कदमा के चर्चित तोफीक उर्फ गोरा हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. अदालत के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने फरार आरोपी अरमान और आफताब खान के घरों पर ढोल-नगाड़े के साथ इश्तेहार चस्पा किया.
 

Jamshedpur : कदमा के चर्चित तोफीक उर्फ गोरा हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. अदालत के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने फरार आरोपी अरमान और आफताब खान के घरों पर ढोल-नगाड़े के साथ इश्तेहार चस्पा किया. पुलिस ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय के भीतर दोनों आरोपियों ने सरेंडर नहीं किया तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

 

बताया गया कि 21 नवंबर 2025 को कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 स्थित मस्जिद के पीछे इमामबाड़ा के पास अपराधियों ने तोफीक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में अयान, विजय पांडे, शादाब खान उर्फ बिल्ली, शुभम और महिला सिपाही संगीता खलखो शामिल हैं.

 

इधर, पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच इस हत्याकांड के नामजद आरोपी और आदित्यपुर निवासी ईंट-भट्ठा संचालक विपुल यादव ने शुक्रवार को जमशेदपुर एडीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. सरेंडर के बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, विपुल यादव की तलाश में उसके आदित्यपुर स्थित ईंट-भट्ठे समेत कई संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी. अधिकारियों का कहना है कि मामले की साजिश और अन्य आरोपियों की भूमिका की जानकारी जुटाने के लिए जल्द ही विपुल यादव को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी.

 

पुलिस का कहना है कि गोरा हत्याकांड में फरार सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है और मामले में आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही