Search

 
 
 

Jamshedpur News: चर्चित गोरा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, महिला सिपाही गिरफ्तार

Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 स्थित इमामबाड़ा के पास हुए चर्चित गोरा हत्याकांड में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है
 

Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 स्थित इमामबाड़ा के पास हुए चर्चित गोरा हत्याकांड में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. मामले की जांच के दौरान मिली अहम जानकारी और साक्ष्यों के आधार पर धनबाद बालिका संप्रेषण गृह में तैनात महिला सिपाही संगीता खालको को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

 

पुलिस के अनुसार,  संगीता खालको भालूबासा मुस्लिम बस्ती की निवासी है. उसका बेटा मो. सलमान पहले से ही इस मामले में जेल में बंद है. सलमान के खिलाफ हत्या, फायरिंग, रंगदारी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह गोरा हत्याकांड का भी नामजद आरोपी है.

 

जानकारी के मुताबिक, 21 नवंबर 2025 को अपराधियों ने गोरा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद मृतक के पिता मो. नियाज ने कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शिकायत में विजय पांडेय, शादाब खान उर्फ बिल्ली, अयान, सलमान खान, संगीता खालको समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था.

 

जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही विजय पांडेय, शादाब खान, अयान और शुभम कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल और कार भी पुलिस बरामद कर चुकी है.

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गोरा की हत्या गैंगवार का नतीजा थी. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया था कि घटना के दौरान गोरा पर कुल सात गोलियां चलाई गई थीं. इनमें से छह गोलियां अयान ने चलाई थीं. जबकि एक गोली शादाब खान ने मारी थी.

 

अब महिला सिपाही संगीता की गिरफ्तारी के बाद मामले में एक नया मोड़ आ गया है. पुलिस का कहना है कि पूरे हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों और साजिश के विभिन्न पहलुओं की जांच अभी भी जारी है. अधिकारियों का मानना है कि आगे की जांच में इस मामले से जुड़े और भी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही