Search

 
 
 

Ranchi News: अलकतरा की बढ़ी कीमत पर सरकार सख्त, ठेकेदारों की मांग पर जताई आपत्ति

सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले अलकतरा की बढ़ी कीमत का भुगतान करने की ठेकेदारों की मांग पर राज्य सरकार ने आपत्ति जताई है. सरकार की इस आपत्ति के बाद ठेकेदारों को बढ़ी हुई दर पर भुगतान मिलने की संभावना लगभग खत्म हो गई है.
 

Ranchi: सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले अलकतरा की बढ़ी कीमत का भुगतान करने की ठेकेदारों की मांग पर राज्य सरकार ने आपत्ति जताई है. सरकार की इस आपत्ति के बाद ठेकेदारों को बढ़ी हुई दर पर भुगतान मिलने की संभावना लगभग खत्म हो गई है.

 

जानकारी के अनुसार, ठेकेदारों द्वारा अलकतरा का मूल्य बढ़ाने से संबंधित मांग पर विचार करने के बाद समिति ने इससे संबंधित फाइल सरकार के पास भेजी थी. लेकिन सरकार के स्तर से इसपर आपत्ति दर्ज की गयी है. इसमें टेंडर शर्तों का उल्लेख करते हुए यह कहा गया है कि क्या टेंडर की शर्त में इस बात का उल्लेख है कि अगर काम के दौरान किसी सामग्री की कीमत कम हो जायेगी तो ठेकेदार उतना पैसा सरकार को वापस कर देगा. 


अगर टेंडर में यह उस बात का उल्लेख नहीं है तो काम के दौरान सामग्रियों की कीमत बढ़ने पर ठेकेदार को सरकार द्वारा निर्धारित दर से अधिक का भुगतान किस नियम के तहत किया जायेगा. सरकार के स्तर पर की गयी, इस आपत्ति की वजह से अब ठेकेदारों को अलकतरे का बढ़ा हुआ मूल्य मिलने की संभावना नहीं है.

 

गौरतलब है कि ईरान-अमेरिका तनाव के बाद अलकतरे की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है. अलकतरे का दाम 7500 रुपये प्रति ड्रम से बढ़कर करीब 17000 रुपये प्रति ड्रम हो गया है. जबकि सरकारी दर अब भी 7500 रुपये प्रति ड्रम ही निर्धारित है.

 

मूल्य वृद्धि के बाद ठेकेदारों ने सरकार से बढ़ी हुई लागत के अनुसार, भुगतान करने की मांग की थी. साथ ही चेतावनी दी थी कि ऐसा नहीं होने पर सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हो सकता है. अब सरकार की आपत्ति के बाद इस मांग पर सहमति बनती नहीं दिख रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही